UP news: गोरखपुर में ”Vocal for local’ के अंतर्गत बन रही बांस की राखियां, महिलाएं बढ़ चढ़ कर ले रही हिस्सा

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए ये राखियां गोरखपुर में बनाई जा रही है। इसमें क्षेत्र की महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

0
542

UP news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को सफल बनाने के लिए गोरखपुर में वन विभाग ने अनोखी पहल की है। इस बार रक्षाबंधन पर पहली बार भाइयों की कलाई पर बांस की राखियां भी देखने को मिलेंगी। ईको फ्रेंडली ये राखियां महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का भी आधार बन रही हैं। एक नए प्रयोग के तौर पर प्रदेश में पहली बार बांस की राखियां बनाई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here