लखनऊ: विकास प्राधिकरण के दफ्तर में महफिल सजी थी, टेबल पर दारु की बोतलें लगी थी, अचानक अपर सचिव ने बोला धावा

0
586

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विकास प्राधिकरण के कर्मचारी हर दिन दफ्तर के भीतर ही दारु और मुर्गा पार्टी करते थे। बीते 5 अगस्त को कर्मचारियो की पोल खुल गई। इन्हें पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है।

दरअसल कर्मचारियों के इस करतूत की खबर किसी ने अपर सचिव को दे दी थी जिसके बाद 5 अगस्त को अपर सचिव अपनी टीम के साथ यहां पर पहुंच गए। रेड में कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि दफ्तर के भीतर ही टेबल पर महफिल सजी हुई है। दारू की बोतलों में जाम छलक रहा है। इस महफिल में कर्मचारी अराम से जाम का मजा ले रहे हैं। कुछ कर्मचारी लेट कर मूंगफली और चना भी खा रहे हैं।

इस सजी सजाई दारू की महफिल को अपर सचिव ने भंग कर दिया। अपनी टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया गया है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि रेड करने वाले अधिकारी कह रहे हैं कि, बगल वाले कमरे में भी देखों वहां पर यही चल रहा है।

वीडियो के अनुसार अधिकारी सभी आरोपियों का नाम नोट कर रहे हैं जिसमें से एक कर्मचारी का नाम आकाश है वहीं दूसरे का राजेश श्रीवास्तव है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।