लखनऊ: विद्यालय परिसर में महिला शिक्षा मित्र का फूटा गुस्सा, शिक्षक को चप्पलों से पीटा

0
507

सोशल मीडिया पर लखनऊ की थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शनी नारायण यादव खूब वायरल हो रही हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर कैब ड्राइवर की पिटाई का वीडिय सामने आने के बाद देशभर इसी तरह का वीडियो आरहा है। कही महिला, पुरुष को चप्पल से मार रही है तो कहीं दौड़ा दौड़ाकर पीट रही है। शिमला से मुंबई तक इसी तरह का वीडियो सामने आया है।

एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिला, आदमी को चप्पल से पीट रही है। उसे दौड़ा दौड़ाकर पीट रही है। सोशल मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना लखनऊ के सिद्धार्थनगर में हुई है।

बेसिक शिक्षा मंत्री के विधानसभा के खुनियांव ब्लाक के अगर्दी डीह विद्यालय में महिला शिक्षा मित्र ने शिक्षक को चप्पलों से खूब पीटा है। वीडियो सामने आते ही BSA राजेन्द्र सिंह ने बीईओ को जांच सौंपी दी है। विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के अलावा सहायक अध्यापक तेज पाल और शिक्षा मित्र पूनम की तैनाती है।

बीएसए द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है। इस वीडियो को लेकर APN न्यूज चैनल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी समय से वायरल हो रहा था जिसमें महिला, आदमी को चप्पलों से पीट रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित आदमी खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन महिला उसे दबंग तरह सी पीट रही है। विद्यालय के परिसर में महिला ने आदमी को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, अपनी जान बचाने के लिए आदमी को परिसर से बाहर भागना पड़ा।

सोशल मीडिया द्वारा मिली खबर के अनुसार महिला को लेकर जांच चल रही है। हालांकि इस बीच यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने पुरुष को क्यों पीटा है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए। मार खाने वाला आदमी एक शिक्षक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here