बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर चर्चा में छाई हैं। एक्ट्रेस ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। करीना को यूजर सोशल मीडिया पर भला बुरा कह रहे हैं। कारण है उनकी किताब ‘Kareena Kapoor Khan’s Pregnancy Bible’ इस किताब में एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। जी हां करीना ने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर बताया है। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि दूसरे बेटे का नाम जेह है लेकिन किताब के जरिए फैंस को पता चला की बेटे का नाम जहांगीर है।
वही जहांगीर जिसके दादा का नाम बाबर था और पिता जी का नाम अकबर था। मुगल वंश का संस्थापक बाबर था, अधिकतर मुगल शासक तुर्क और सुन्नी मुसलमान थे। मुगल शासन 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक चला और 19 वीं शताब्दी के मध्य में समाप्त हुआ। बाबर ने भारत पर पूरे पांच बार आक्रमण किया था।
जेह का पूरा नाम जहांगीर सुनकर जनता भड़क गई है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान मुगलों की फौज तैयार कर रहे हैं। पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान है अब जहांगीर भी आगया है।
बता दें कि तैमूर अली खान के नाम पर भी काफी विवाद हुआ था। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक सैफ और करीना को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
तैमूर अपनी सेना के साथ भारत में दाखिल हुआ और साल 1398 में दिल्ली पहुंचा। तुगलक राजवंश के अंतिम राजा के कार्याकाल के दौरान शक्तिशाली राजा तैमूर या टेमरलेन ने भारत पर साल 1398 में आक्रमण किया।
उसने देश में खूब लूट– पाट की। क्रूर नरसंहार, लूटपाट और महिलाओं का अपमान इस हद तक पहुंच गया कि लोगों ने अपनी बेटियों एवं बहनों का विवाह बहुत कम उम्र में ही करने का फैसला कर लिया था।
इतिहास यह भी बताता है कि पूरे एक वर्ष तक भारत आतंक और गरीबी की चपेट में था क्योंकि यहां के लोगों का धन सेना ने छीन लिया था। यहां अराजकता और रक्तपात अपने चरम पर था। पूरा देश पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया था। तथ्यों के अनुसार इस युद्ध में एक लाख से अधिक भारतीयों को मार डाला गया था।
यह भी पढ़ें:
सैफीना ने पूरे किए शादी के आठ साल, देखें करीना के पांच अंदाज
सीता के किरदार के लिए करीना ने रखी 12 करोड़ की डिमांड, ट्विटर पर उठी मांग #Boycottkareenakapoorkhan
बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों को 20 डिसंबर 2016 में पहला बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने तैमूर रखा और दूसरे बेटे का जन्म फरवरी 21 को साल 2021 में हुआ था उसका नाम जहांगीर है।
यहां देखिए सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा ?