Tag: up elections 2022
Akhilesh Yadav बोले- जिस तरह Mamata Banerjee ने BJP का बंगाल...
Akhilesh Yadav ने शुक्रवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाले मोर्चे में शामिल होने के लिए तैयार हैं। मालूम हो कि अखिलेश यादव खुद इस वक्त अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी का "सफाया" हो जाएगा, जैसे कि बंगाल चुनावों में ममता बनर्जी ने उनका सफाया कर दिया था।
UP Election 2022: Amit Shah को देख मुस्लिम युवक ने लगाए...
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और राज्य में चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंचे थे। सहारनपुर में कल गृहमंत्री ने स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था और बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार की तारीफ की थी और विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह की जनसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सहारनपुर में अमित शाह की बातों को सुनते हुए एक मुस्लिम युवक ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए थे। मुस्लिम युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और खूब चर्चा बटोर रहा है।
UP Election 2022: Akhilesh Yadav का CM योगी पर तंज, बोले-...
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और राज्य में चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। सभी दल एक-दूसरे पर आक्रामक हैं और वार-पलटवार का यह दौर विधानसभा चुनाव तक चलता रहेगा। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ”सरकार ने अगर अपना वादा पूरा किया होता तो लॉकडाउन में जनता और नौजवानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता”। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर वार करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा, ”ये तो कह रहे थे कि लैपटॉप, मोबाइल देंगे, लेकिन क्यों देंगे? हमारे बाबा मुख्यमंत्री तो लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते, अगर जानते तो उसकी अहमियत को समझते।”
UP Election 2022: राजस्थान में 15 मंत्रियों की लिस्ट में सिर्फ...
UP Election 2022: चुनावे के शामियाने लगने लगे हैं, सभी राजनैतिक दल उत्तर प्रदेश में सघन चुनाव प्रचार में लग गये हैं। सत्ता को खोने और विपक्ष को पाने की ऐसी चाहते है कि आरोप-प्रत्य़ारोप लगाने में सही तर्क भी नहीं पेश कर पा रहे हैं। बस जैसे भी हो आरोप लगा देना है।
Priyanka Gandhi पर भड़कीं कांग्रेस की बागी विधायक, कहा- कृषि कानून...
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। अदिति सिंह ने कहा कि चाहे कृषि कानून हो या लखीमपुर मामला वे हर मुद्दे पर राजनीति करती हैं। अदिति सिंह ने कहा, ' कृषि विधेयक लाए गए थे तो प्रियंका गांधी को समस्या थी। उन्हें अब भी समस्या है जब कृषि कानून खत्म कर दिए गए हैं। वह क्या चाहती हैं? उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीति करने के लिए मुद्दे नहीं हैं।'
Farm Laws की वापसी पर बोलीं Mayawati- ये बीजेपी का चुनावी...
Farm Laws वापस लेने के केंद्र के फैसले पर बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'देश में तीव्र आन्दोलन के बाद तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी की केन्द्र सरकार की घोषणा का देर आए दुरुस्त आए यह कहकर स्वागत किया गया, किन्तु इसे चुनावी स्वार्थ व मजबूरी का फैसला बताकर भाजपा सरकार की नीयत पर भी शक किया जा रहा है। अतः इस बारे में कुछ और ठोस फैसले जरूरी हैं।'
Uttar Pradesh के महोबा में बोले PM Modi- वो उत्तर प्रदेश...
PM Modi ने यूपी के महोबा में आज एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम ने कहा, 'बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं।'
Farm Laws वापस लेकर क्या पीएम मोदी ने UP Elections के...
पीएम मोदी ने आज कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले का एलान किया। पॉलिटिकल पंडित बता रहे हैं कि इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह अगले साल होने वाला यूपी चुनाव है। दरअसल पार्टी के भीतरी सर्वे और कई सर्वे एजेंसियों के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को आगामी चुनाव में न सिर्फ सीटों में बड़ा नुकसान हो रहा था बल्कि सूबे में पार्टी का वोट प्रतिशत भी कम हो रहा था।
कवि Pushyamitra Upadhyay प्रियंका गांधी पर भड़के, कहा- कविता भी चोरी...
कवि पुष्यमित्र ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर उनकी कविता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कवि का कहना है कि प्रियंका गांधी ने अपनी राजनीति के लिए कविता का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी कविता चोरी की।
22 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यूपी का...
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कल यानी 16 नवंबर से जनता के लिए खुल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2.30 बजे सुल्तानपुर के कुडेभर हवाई पट्टी पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 340.8 किमी लंबा यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है।