Home Tags PM Modi

Tag: PM Modi

Rakesh Tikait ने कृषि कानून पर बनाई गई समिति के सदस्य...

0
Rakesh Tikait ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति के सदस्य अनिल घनवट पर निशाना साधा है। राकेश टिकैत ने कहा कि अनिल घनवट सरकारी की चाकरी करते-करते ही विशेषज्ञ बन गए हैं। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन ने ट्वीट किया, 'तीन कृषि कानूनों को सफेद बताने वाले अनिल घनवट अब एमएसपी पर कानून की खिलाफत कर रहे हैं। ये सुप्रीम कोर्ट में गठित कमेटी में बतौर कृषि विशेषज्ञ के रूप में सदस्य नामित थे। अब साबित हो गया कि ये सरकार ने ही अपना एजेंट बनाकर पेश किया था। ये किसानों का जयचंद है।'

UP Election 2022: PM ने रखा Yogi Adityanath के कंधे पर...

0
UP Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तरफ से तैयारी तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी तैयारी जारी है। पीएम मोदी (PM Modi) और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की 2 तस्वीर सामने आयी है जिसमें पीएम योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर कुछ समझा रहे हैं।

Priyanka Gandhi पर भड़कीं कांग्रेस की बागी विधायक, कहा- कृषि कानून...

0
कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। अदिति सिंह ने कहा कि चाहे कृषि कानून हो या लखीमपुर मामला वे हर मुद्दे पर राजनीति करती हैं। अदिति सिंह ने कहा, ' कृषि विधेयक लाए गए थे तो प्रियंका गांधी को समस्या थी। उन्हें अब भी समस्या है जब कृषि कानून खत्म कर दिए गए हैं। वह क्या चाहती हैं? उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीति करने के लिए मुद्दे नहीं हैं।'

Samyukt Kisan Morcha ने मीटिंग में लिया फैसला, लंबित मांगों के...

0
Samyukt Kisan Morcha ने फैसला किया है कि दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों का संघर्ष अभी जारी रहेगा, लेकिन मोर्चे की अगली रणनीति क्या रहने वाली है, इस पर किसानों की तरफ से मंथन किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोर्चे की मीटिंग अब रविवार 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे होगी। मीटिंग में यह फैसला लिया जाना है कि वह संघर्ष को किस तरह जारी रखेंगे।

Farm Laws की वापसी पर बोलीं Mayawati- ये बीजेपी का चुनावी...

0
Farm Laws वापस लेने के केंद्र के फैसले पर बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'देश में तीव्र आन्दोलन के बाद तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी की केन्द्र सरकार की घोषणा का देर आए दुरुस्त आए यह कहकर स्वागत किया गया, किन्तु इसे चुनावी स्वार्थ व मजबूरी का फैसला बताकर भाजपा सरकार की नीयत पर भी शक किया जा रहा है। अतः इस बारे में कुछ और ठोस फैसले जरूरी हैं।'

Farm Laws की वापसी के बाद Congress देशभर में मनाएगी ‘किसान...

0
Farm laws की वापसी के बाद कांग्रेस कल देशभर में 'किसान विजय दिवस' मनाएगी। कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों से किसान विजय रैलियां/किसान विजय सभा आयोजित करने को कहा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी न कहा कि आज 700 से अधिक किसान परिवारों, जिनके सदस्यों ने न्याय के लिए इस संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी, का बलिदान रंग लाया है। आज सत्य, न्याय और अहिंसा की जीत हुई है।

Uttar Pradesh के महोबा में बोले PM Modi- वो उत्तर प्रदेश...

0
PM Modi ने यूपी के महोबा में आज एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम ने कहा, 'बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं।'

कांग्रेस नेता Acharya Pramod ने कृषि कानूनों की वापसी पर कहा-...

0
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने कृषि कानूनों की वापसी पर रिएक्शन दिया है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने ट्वीट किया, 'किसान की जीत-हिंदुस्तान की जीत है,देर आये दुरुस्त आये। धन्यवाद, प्रधानमंत्री जी। देश जीता “ग़ुरूर”हारा, जय जवान-जय किसान। आंदोलन जीवी जीत गये। कल तलक किसान “नक़ली”थे, आज अचानक “असली” हो गये,वाक़ई देश बदल रहा है। ख़ुद को “ख़ुदा” समझने वालों को आज ये पता चला कि इंसान “भगवान” नहीं होता।'

Farm Laws की वापसी पर बोले Lalu Yadav- देश पहलवानी से...

0
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले का स्वागत किया और आंदोलनरत किसानों को बधाई दी। लालू यादव ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के लिए न जाने क्या-क्या बातें कही गयीं। उन्होंने कहा कि देश पहलवानी से नहीं चलता है। सरकार को विनम्र होना चाहिए।

Farm Laws वापस लेकर क्या पीएम मोदी ने UP Elections के...

0
पीएम मोदी ने आज कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले का एलान किया। पॉलिटिकल पंडित बता रहे हैं कि इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह अगले साल होने वाला यूपी चुनाव है। दरअसल पार्टी के भीतरी सर्वे और कई सर्वे एजेंसियों के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को आगामी चुनाव में न सिर्फ सीटों में बड़ा नुकसान हो रहा था बल्कि सूबे में पार्टी का वोट प्रतिशत भी कम हो रहा था।