Tag: jofra archer
Ibrahim Zadran Century: इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर जादरान ने बचाई...
Ibrahim Zadran Century: अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने वनडे करियर का 6वां शतक जड़ा। इस मुश्किल स्थिति में जब टीम को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी, जादरान ने जिम्मेदारी उठाई और धैर्यपूर्वक खेलते हुए शानदार पारी खेली।
Jofra Archer ODI Record: जोफ्रा आर्चर ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच...
Jofra Archer ODI Record: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आर्चर ने जैसे ही रहमानुल्लाह गुरबाज को 5वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया, वैसे ही वनडे क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने सिर्फ 30 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह इंग्लैंड के सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
England के तेज गेंदबाज Jofra Archer फिर हुए चोटिल, नहीं खेल...
England क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Jofra Archer इस साल वापसी करने के लिए उत्सुक थे, लेकिन एक बार फिर से उन्हें चोट ने परेशान करना शुरू कर दिया।
Jofra Archer ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद मुझे...
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में Jofra Archer को Mumbai Indians ने मोटी रकम देकर अपने साथ शामिल किया। मुंबई ने आर्चर को इस तथ्य के बावजूद खरीदा था कि ये 26 वर्षीय तेज गेंदबाज 2023 तक आईपीएल में भाग लेने के लिए तैयार नहीं है। इससे ये तो साफ हो गया कि मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मोटी रकम में खरीदा था। मुंबई की टीम ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड रुपये में खरीदा था।
Jofra Archer ने चोट के बाद पहली बार की बल्लेबाजी, Mumbai...
Mumbai Indians ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में Jofra Archer पर 8 करोड़ खर्च करके अपने टीम में शामिल किया। जबकि मुंबई की टीम जानती थी कि वह इस साल चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे जोफ्रा आर्चर ने नेट्स में वापसी की है। मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मुंबई ने आर्चर का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Cricket News Updates: अंडर-19 में भारत की खराब शुरुआत, दोनों ओपनर...
Cricket News Updates: IND U19 vs AUS U19 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 13 ओवर तक टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट नुकसान के 37 रन है। शेख रशीद और यश धुल क्रीज पर मौजूद हैं। अंगक्रिश रघुवंशी 6 रन बनाकर विलियम साल्जमैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। हरनूर सिंह 16 रन बनाकर जैक सिनफील्ड की गेंद पर आउट हुए।
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए Jofra Archer ने भेजा...
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन के 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़यों की लिस्ट जारी कर दिया। इस बार इंग्लैंड के तेज Jofra Archer आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपना नाम रजिस्टर करवा लिया है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। अब देखना होगा कि जोफ्रा आर्चर को कौन सी टीम दांव लगाता है।