Tag: cricket news
Pakistan के खिलाफ Bangladesh की टी20 टीम का एलान, कई खिलाड़ियों...
T20 World Cup 2021 बांग्लादेश के लिए बेहद खराब रहा। अब बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। Pakistan के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज के लिए Bangladesh ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इस टी20 सीरीज के लिए मुशफिकुर को आराम दिया गया है। वहीं इस टीम से लिटन दास, सौम्या सरकार और रुबेल होसैन को बाहर कर दिया है।
Cricket News Updates: Kohli के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ की नो एंट्री,...
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट पर LGBTQ+ समुदाय के लोगों को एंट्री नहीं देने का आरोप लगा है। 'यस, वी एक्जिस्ट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट में यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया, 'LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। कोहली पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनकी जोमेटो लिस्टिंग में बताया गया है कि स्टैग के लिए रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है'।'
Australia में होने वाले T20 world Cup 2022 के कार्यक्रम का...
Australia मेें अगले साल होने वाले T20 World Cup 2022 के कार्यक्रम का एलान किया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर 2022 से होगी और इसका फाइनल 13 नवंबर को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। एडिलेड, जीलोन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ, ब्रिस्बेन और सिडनी में सभी मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्व कप में कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे।
Bollywood Actor का बड़ा आरोप, कहा- ”भारत के सभी क्रिकेटर Spot...
Bollywood Actor और डायरेक्टर KRK अक्सर विवादों में रहते हैं। Social Media Platforms पर भी वो किसी न किसी के साथ उलझते रहते हैं। अब केआरके ने Team India के Cricketers पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए केआरके ने कहा कि ''भारत में सभी क्रिकेटर स्पॉट फिक्सर (नॉट मैच फिक्सर) हैं। वे सब भ्रष्ट हैं। इसे लिए कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाए। पहले ही बिक जाते हैं।'' बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप में Team India ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। टीम इंडिया की पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से करारी हार हुई जिस के कारण टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई।
Cricket News Updates: कानपुर में Team India का मैच देखने के...
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 25 नवंबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कोरोना गाइडलाइन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को जारी की है। BCCI ने साफ किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वालों को ही मैच देखने की इजाजत मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्रीन पार्क में दाखिल होने के लिए 48 घंटे पहले की RT-PCR रिपोर्ट को भी अनिवार्य किया गया है।
Bangladesh Womens Team ने Zimbabwe Womens Team को हराकर 3-0 से...
Zimbabwe में खेले जा रहे तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में Bangladesh Womens Team ने Zimbabwe Womens Team को 7 विकेट से हराकर सीरीज को 3-0 से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की महिला टीम ने सभी विकेट खोकर महज 72 रन ही बना सकी। जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट खोकर 74 रन बनाते हुए मुकाबले को आसानी से जीत लिया।
Cricket News Updates: Australia ने New Zealand को 8 विकेट से...
T20 World Cup 2021 का नया चैंपियन मिल गया है। Australia ने New Zealand को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा जमाया है।
क्रिकेट में Mithali Raj को मिला खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार से...
मिताली राज को क्रिकेट में शानदार प्रर्दशन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। क्रिकेट में मिताली राज के अलावा शिखर धवन को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत के दिग्गज बल्लेबाज Murali Vijay ने Covid-19 वैक्सीन लेने से...
भारत के दिग्गज बल्लेबाज Murali Vijay ने कोविड का वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया है। इस कारण से मुरली विजय ने Syed Mushtaq Ali Trophy में भाग लेने से मना कर दिया। मुरली विजय कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते और खुद को बायो बबल से दूर रखाना चाहतें हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा हैै। इसलिए मुरली विजय ने वैक्सीन और बायो बबल से बचने के लिए क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है।
ZM-W vs BD-W:Dream 11 में इन्हें बना सकते हैं कप्तान और...
Zimbabwe के बुलावायो में Zimbabwe Women और Bangladesh Women (ZM-W vs BD-W) के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला 1 बजे से खेला जाएगा।













