Weather Update: देश की राजाधानी दिल्ली में मौसम सामान्य बना हुआ है। सोमवार की सुबह हल्की धूप के साथ हुई।मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।हालांकि एक्यूआई की स्थिति बेहद खराब है।दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है जहां सुबह- शाम ठंड महसूस हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों के दौरान लखनऊ और आसपास के इलाके में तापमान कम होगा। इसमें दो से तीन डिग्री तक की कमी हो सकती है। अभी पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इससे उत्तर में बर्फ से ढके पर्वतीय इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

Weather Update: बिहार में बढ़ने लगी ठिठुरन
बिहार की राजधानी पटना सहित सभी जिलों में ठिठुरन बढ़ने लगी है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण पछुआ हवा का चलना है।इसकी वजह से वातावरण में नमी बरकरार है और ठंड भी बढ़ती जा रही है। हालांकि, दिन के वक्त आसमान बिल्कुल साफ है।देर शाम ठंड बढ़ती जा रही है।
Weather Update: दक्षिण में बारिश की संभावना
दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण के चलते एक कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान में इसका असर दिख सकता है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।
संबंधित खबरें
- Weather Update: राजधानी में होने लगा ठंड का एहसास, धुंध के बीच दिन की शुरुआत
- Weather Update: Delhi-NCR में बदल रहा मौसम, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना