Weather Update: Delhi-NCR में बदल रहा मौसम, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना

Weather Update: आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिसका असर दिल्ली के तापमान पर देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी।

0
72
Weather Update: top news on 26th Oct 22
Weather Update:

Weather Update:दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम करवट बदल रहा है।गौरतलब है कि नवंबर का तीसरा सप्‍ताह शुरू होने जा रहा है, वहीं अब मौसम के मिजाज में तब्‍दीली देखने को मिल रही है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 17 नवंबर से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड भी बढ़ सकती है।आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिसका असर दिल्ली के तापमान पर देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी।आज यानी गुरुवार को दिल्‍ली में सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड और धुंध के साथ हुई। आज दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

Weather Update: top news on AQI
Weather Update:

Weather Update: लखनऊ में गिरने लगा तापमान

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। राजधानी लखनऊ में अगले दो दिनों में प्रदेश में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचने का अनुमान है।यूपी के बरेली और बिजनौर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा ठंडक रही। दोनों ही जगहों पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है और उसका असर तराई के इलाकों पर पड़ रहा है।

Weather Update: बिहार में बढ़ने लगी ठंड

बिहार के मौसम में भी बदलाव का दौर जारी है। यहां लगातार ठंड को लेकर मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कभी 2 डिग्री सेल्सियस पारा गिर रहा है, तो कभी 2 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में धुंध और कोहरे की स्थिति लगातार बढ़ रही है। शहरों में भी सुबह में कुछ देर के लिए कोहरा दिख रहा है। हालांकि, मौसम पूरी तरह साफ रह रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों बाद मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। इस दौरान चिकित्सकों का कहना है कि बुजुर्गों और बच्चों को मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर सावधान रहना होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here