मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन मेघवाल को बनाया कानून मंत्री

0
29
Kiren Rijiju Portfolio Changed
Kiren Rijiju

Kiren Rijiju: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू को उनके पद से हटा कर उन्हें दूसरा मंत्रालय सौंपा गया है। अब उनकी जगह अजर्नु राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जानकारी के मुताबकि किरेन रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में बदल दिया गया है और उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार के रूप में कार्यरत मंत्री किरेन रिजिजू की जगह लेंगे।

Kiren Rijiju latest News
Kiren Rijiju

Kiren Rijiju: संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पास अब कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी होगा। हाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कानून मंत्री कैबिनेट रैंक के नहीं हैं। प्रधानमंत्री की सलाह का हवाला देते हुए राष्ट्रपति भवन के एक संक्षिप्त बयान ने आज सुबह बदलाव की घोषणा की। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद किरेन रिजिजू ने कुछ ही समय बाद अपना ट्विटर बायो बदल दिया।

Kiren Rijiju: मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद बने थे कानून मंत्री

किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं। उनका जन्म 19 नवंबर 1971 में अरुणाचल प्रदेश में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की है। रिजिजू ने वर्ष 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत कर पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री के रुप में जगह बनाई। इसके बाद 2019 मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें खेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। जिसके बाद 2021 में हुए मोदी कैबिनेट के विस्तार के दौरान उन्हें कानून मंत्री का प्रभार सौंपा गया था। रिजिजू से पहले रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री थे।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here