Mahindra XUV 700 के लॉन्च होने से पहले Mahindra दे रही है SUV मॉडल पर 2.63 लाख रुपये की छूट

0
886
Mahindra XUV 700
Mahindra XUV 700 के लॉन्च होने से पहले Mahindra दे रही है SUV मॉडल पर 2.63 लाख रुपये की छूट

Mahindra XUV 700 मॉडल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह मॉडल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पिछले महीने Mahindra ने SUV को लॉन्च किया था। अब अगले महीने XUV 700 का लॉन्चिंग होने वाला है। कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत का खुलासा कर दिया है।

Mahindra %E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B0 %E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80 %E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%97 %E0%A4%95%E0%A4%B0 %E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%87 %E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0 1
Mahindra XUV 700

इस गाड़ी की शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है। इस गाड़ी को बाजार में चार वैरिएंट्स में लाया जा रहा है जिसमें 34 ट्रिम्स होगे। Mahindra की यह XUV700 देश की पहली ऐसी गाड़ी है जिसमें Alexa Voice आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम जैसे एडवांस फीचर ग्राहकों को मिलने वाला है। इस कंपनी ने जब अपनी SUV गाड़ी को बाजार में लाया था तो ग्राहकों ने खूब पसंद किया था। जिससे XUV 500 की बिक्री कम हो गई। इन सभी चीजों को देखते हुए कंपनी ने 30 सितंबर तक त्योहरी सीजन के कारण एसयूवी पर शानदार छूट दे रही है।

Mahindra XUV 500

Mahindra XUV 500 को चार ट्रिम्स में बाजार में लाया गया था W5, W7, W9 और W11(O)। अब कंपनी इस गाड़ी के टॉप मॉडल पर धमाकेदार छूट दे रही है। कंपनी XUV के टॉप मॉडल पर 1.79 लाख रुपये का Cash Discount दे रही है साथ ही 50 हजार रुपये का Exchange Benfits और 13 हजार रुपये का Corporate Offer भी दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि 20 हजार रुपये की गाड़ी का सामान भी दे रही है। सब कुछ देखते हुए कंपनी 2.63 लाख रुपये का छूट दे रही है।

Mahindra XUV 500%E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%88 %E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A5%80
Mahindra XUV 500

साथ ही इस गाड़ी के और भी वैरिएंट्स W7, W9 पर 2.11 लाख रुपये तक की छूट मिलेंगे। 1.28 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा, साथ ही 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 13,500 रुपये के कॉरपोरेट ऑफर्स कंपनी देगी। 20 हजार रुपये का गाड़ी के सामान देगी। महिंद्रा XUV500 के बेस वैरिएंट W5 पर कंपनी कोई फायदा अपने ग्राहकों को नहीं दे रही है। Mahindra की यह XUV500 गाड़ी की कीमत 14.22 लाख रुपये से लेकर 18.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

Mahindra KUV 100 NXT

Mahindra KUV 100 NXT इस समय केवल तीन वैरिएंट्स K2, K4 और K8 में आती है। इस गाड़ी पर भी कंपनी 41 हजार का छूट दे रही है। इस सभी वैरिएंट्स में 16000, 23000 और 38000 का छूट मिल रहा है। साथ ही कंपनी जो छूट और गाड़ियो के साथ दे रही है वो हर चीज इसके साथ भी देने वाली है। इस समय Mahindra KUV 100 NXT की कीमत 6.09 लाख रुपये से लेकर 7.83 लाख रुपये तक है।

mahindra %E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%AF%E0%A4%B9 %E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80 %E0%A4%B9%E0%A5%88 %E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%A6 %E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B0
Mahindra KUV 100 NXT

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero गाड़ी लोगों को आज भी खूब भाती हैं। लोग कम कीमतों में ज्यादा बैठने की जगह मिलने के कारण इसे बेहद पसंद करते हैं। यह गाड़ी 3 वैरिएंट्स B4, B6 और B6 (O) में आती है। इस गाड़ी पर भी कंपनी 21 हजार रुपये का छूट दे रही है। 3500 रुपये का Cash back, 6500 रुपये की गाड़ी का सामान और 11000 का Corporate offer दे रही है। इस वक्त इस गाड़ी की कीमत 8.62 लाख रुपये से लेकर 9.61 लाख रुपये तक है।

%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B %E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%80 %E0%A4%AA%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A6 %E0%A4%B9%E0%A5%88 %E0%A4%AF%E0%A4%B9 %E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80 1
Mahindra Bolero

यह भी पढ़ें:

Yamaha का नया Scooter भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और बेहतरीन Feature

Piaggio India ने 13 लाख की रेंज में launch की बाइक, ये हैं खूबियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here