Instagram New Feature: इंस्टाग्राम पर जल्द आएगा नया फीचर, कोई भी पोस्ट करने से पहले पढ़ लें अपडेट

0
120
Instagram New Features
Instagram New Features

Instagram New Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आज लाखों- करोड़ो लोग एक्टिव रहते हैं। यह ऐप सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक मानी जाती है। लेकिन कई बार लोगों को सुना जाता है कि उनके फोन में ऐप सही से काम नहीं करती। इसके चलते इंस्टाग्राम समय-समय पर अपडेट करता रहता है। अब इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया अपडेट लाया है। इस फीचर से इंस्टाग्राम पर अब बड़ी संख्या में यूजर्स की संख्या बड़ेगी।

देखा जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। यूजर्स की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए कंपनी लगातार इसके फीचर्स को बेहतर बनाने में लगी हुई है। जानकारी अनुसार इंस्टाग्राम 2 नए फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर के तैयारियां काफी समय से की जा रही है। यह जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आखिर इस फीचर्स से आपके अकाउंट में क्या बदलाव होगा और इनमें क्या खास चीजें रहेंगी इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Instagram New Feature
Instagram New Feature

Instagram New Feature: यहां पढ़ें नया अपडेट…

  • पोस्ट शेड्यूल किए जा सकते हैं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के नए फीचर को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पर काफी समय से काम किया जा रहा है। पहले इंस्टाग्राम इसे बीटा वर्जन पर टेस्ट करने वाला है। अगर यह सही तरह से काम कर पाता है तो इससे कंटेट को पोस्ट करने में आसानी मिलेगी। यानी यूजर्स चाहे तो अपने पोस्ट को समय तय करके भी पोस्ट कर सकते हैं। आप जो भी समय और तारीख सेट करेंगे, उसी दिन आपका कंटेट पोस्ट हो जाएगा। अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप इंस्टाग्राम पर जाएं अपना कंटेट सिलेक्ट करें जिसे आप पोस्ट करना चाहते हैं, फिर आप सेंटिग में जाए। यहां आपको शेड्यूल पोस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। क्लिक करें फिर आगे बढ़ें। इसके बाद आपको दिनांक और समय सेट के लिए ऑप्शन नजर आएगा। यहां आप अपने हिसाब से समय -दिनांक चुनकर अपने कंटेट को पोस्ट कर सकते हैं।

  • नई वेबसाइट डिजाइन

इंस्टाग्राम की वेबसाइट डिजाइन में बदलाव की बात कही जा रही है। यह बदलाव आपको इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर भी दिखाई देगा। इसे इसी महीने रिलीज होने की भी अफवाह है। अगर इसमें अपडेट होता है तो इंस्टाग्राम के होम पेज को और आरामदायक चलाया जा सकता है। क्योंकि यूजर्स इंस्टाग्राम साइट को लेकर तरह तरह के शिकायत कर रहे थे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here