Flying Bike: हमारी कल्पनाओं में कई बार हमने सड़क पर दौड़ने वाली बाइक को हवा में उड़ते देखा होगा, लेकिन अगर ये कल्पना हकीकत हो जाए तो? बाइक को हवा में उड़ता देखना बेशक बहुत रोमांचक होगा। तकनीक के इस दौर में अब बाइक भी हवा में उड़ने के लिए तैयार है। दुनिया की पहली फ्लाइंग बाइक अब जल्द हवा में उड़ती नजर आने वाली है। इस बाइक ने अमेरिका में अपना डेब्यू किया है।
हवा में उड़ने वाली बाइक XTURISMO एक होवरबाइक है। डेट्रॉइट ऑटो शो के 2022 में ये बाइक हवा में उड़ती नजर आयी थी। इसके बाद इस बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जापान की एयरविन्स कंपनी ने उड़ने वाली बाइक का सपना सच कर दिखाया है जो चर्चा में बना हुआ है।

Flying Bike: कितनी है रफ्तार
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक XTURISMO है, ये अनोखी बाइक 40 मिनट तक हवा में उड़ान भरने की क्षमता रखती है। अगर इसकी रफ्तार की बात करें तो ये 62 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसे आधिकारिक तौर पर साल 2021 में पेश किया गया था। पहली बार अमेरिका में नजर आयी इस बाइक को डार्क साइड के लिए लैंड स्पीडर नाम दिया गया है।
Flying Bike: क्या है इसका डिजाइन?

एक्स टूरिज्मो बाइक की खासियत इसका शानदार लुक है। इसे स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक दिया गया है,लेकिन ड्राइवर के लिए यह बेहद आरामदायक होगी। मौजूदा मॉडल पेट्रोल से चलता है। हालांकि, बाइक का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को पिछले साल से इस साल डेवलप किया गया है। राइडर को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कई तरह के सेंसर लगाए गए हैं। फिलहाल, ये सिंगल राइडर बाइक है। XTURISMO के डिजाइन की बात करें, तो इसकी बॉडी बाइक जैसी दिखती है, लेकिन यह हेलीकॉप्टर की तरह से हवा में उड़ान भरती है। इसकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए स्किड लगाया गया है।
Flying Bike: क्या है बाइक की कीमत

जापान की कंपनी AERWINS Technologies ने उड़ने वाली बाइक का निर्माण किया है। ये कंपनी एयर मोबेलिटी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ने जापान में ही बाइक को तैयार किया है। एयरविन्स टेक्नोलॉजीज के संस्थापक, निदेशक शुहेई कोमात्सु ने उम्मीद जतायी है कि 2023 तक इसे अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जाएगा। उड़ने वाली बाइक XTURISMO की कीमत की बात करें तो फिलहाल ये 7,70,000 अमेरिकी डॉलर में बिक रही है।
Flying Bike: खरीदने के लिए करना होगा ये काम
हवा में उड़ने वाली दुनिया की पहली बाइक XTURISMO को AERWINS Technologies के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर किया जा सकता है। बता दें कि इसके फिलहाल लिमिटेड एडिशन ही उपलब्ध है। ये आपको तीन कलर रेड, ब्लू और ब्लैक में मिलेगी। इसे खरीदने के लिए आपको 6 करोड़ रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
यह भी पढ़ें:
- Smartphones Under Rs 35000: ये हैं 35 हजार रुपये में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ
- जल्द शुरू होने वाली है Flipkart Big Billion Days Sale, इतना सस्ता मिलेगा Google Pixel 6a स्मार्टफोन