BMW New Car Technology: कार कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट में नए-नए बदलाव कर रही हैं। यही कारण है कि ऑटोमोबाइल उद्योग लगातार बदल रहा है और नई प्रौद्योगिकियां उभर रही हैं। कार कंपनियां लगातार ग्राहकों की सुविधा के लिए और उनकी सेफ्टी के लिए काम कर रही है। कार कंपनियां उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाजनक ड्राइविंग अनुभव लाने के लिए कई अपडेट कर रही हैं। इसी दिशा में जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ग्राहकों के लिए कुछ खास पेश किया है। कंपनी ऐसी कार लेकर आ रही है जो रंग बदलेगी। इसमें केवल एक टच से कार का रंग बदल जाएगा।
BMW New Car Technology: BMW ix Flow में कितने कलर?
बता दें कि कंपनी ने इस कार की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बीएमडब्ल्यू ने अपने ट्वीट में लिखा कि इस कार का रंग केवल एक स्पर्श से बदला जा सकता है। BMW ix Flow कार पल भर में अपना रंग बदल सकती है। हालांकि ये कार कितने रंग बदल सकती है इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह काले और ग्रे कलर में बदला जा सकता है।
कंपनी ने बताया कि यह कार सिग्नल से नियंत्रित होने वाली प्रक्रिया है। इस इलेक्ट्रोफोरेटिक तकनीक के रूप से जाना जाता है। इसके लिए अलग से बिजली की आवश्कता नहीं होगी। इसमें कई तरह के पिगमेंट दिए गए हैं जो पूरी गांड़ी का रंग बदल सकती है। कंपनी ग्रुप डिजाइन चीफ एड्रियन वैन ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट है। इतना ही नहीं इस कार में एक और खासियत है, इस कार के कलर मौसम के हिसाब से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जैसे अगर गर्मियों में कार का रंग सफेद है तो इसे ज्यादा धूप नहीं मिलेगी, लेकिन सर्दियों में इस रंग को डार्क किया जा सकता है, इससे कार का केबिन सूरज की रोशनी में जल्दी गर्म हो सकता है।
वहीं इस कार के कलर (BMW Color Changeing Car) को अलग-अलग मौसम के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर गर्मियों में कार का रंग सफेद है तो उसे ज्यादा धूप नहीं मिलेगी, लेकिन सर्दियों में इस रंग (BMW कलर चेंजिंग कार) को डार्क करने से कार का केबिन सूरज की रोशनी में जल्दी गर्म हो सकता है।
संबंधित खबरें:
- साल 2023 में इलेक्ट्रिक SUV लाने को तैयार Maruti Suzuki, फुल चार्ज पर चलेगी 500KM, Tata की बढ़ेगी टेंशन
- अनचाहे विज्ञापन, मेल और मैसेज से हैं परेशान? ये है वजह… जानिए क्या होता है Dark Pattern