Omicron Variant पर सख्त हुई योगी सरकार, लखनऊ में 50% क्षमता के साथ ही खोले जा सकते हैं रेस्टोरेंट, होटल, सिनेमा हॉल

0
396
Omicron Variant
Omicron Variant

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में 24 नवंबर को मिले कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट से दुनिया दहशत में है। यह वायरस भारत में अब तक 23 लोगों को अपना शिकार बन चुका है। वहीं दुनिया भर में 30 से अधिक देशों में फैल चुका है। ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने राजधानी लखनऊ में धारा 144 लगा दी है। वहीं घर से निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वरना पहले की तरह फाइन भरना पड़ेगा। रेस्टोरेंट, होटल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम, स्टेडियम 50% क्षमता के साथ ही खोले जा सकते हैं। साथ ही बंद जगहों पर होने वाले आयोजनों मे 100 अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव  से लागू हुआ है।

Omicron के लिए क्या है आदेश?

जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर मोर्डिया के आदेश के अनुसार कोरोना की सभी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। विधानसभा के आसपास किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहेगा। एक जगह पर अधिक भीड़ जमा नहीं हो सकती है।

खुले स्थानों में क्षेत्रफल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित होंगे, पर प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क बनाना अनिवार्य रहेगा। साथ ही धर्म स्थलों पर 50 से अधिक श्रद्धालुओं के एक बार जमा होने पर प्रतिबंध रेहगा।

जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर ने यह भी कहा कि शहर में लाउडस्पीकर पर रात 10 बजे के बाद पूरी तरह से रोक रहेगी। साथ ही सरकारी भवनों के आसपास ड्रोन कैमरे से शूटिंग करने पर रोक लगा दी गई है। जेसीपी ने यह भी कहा है कि छतों पर ईंट-पत्थर समेत किसी भी तरह का ज्वलनशील पदार्थ रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का भड़काऊ पोस्ट करने पर कड़ी कानून कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी शख्स भड़काऊ पोस्ट न करे।

ग्रीक नाम है Omicron

जाहिर है ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रहा है। 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना (Botswana) में B.1.1529 नाम से मिले इस वायरस से दुनिया में डर का माहौल है। ओमिक्रॉन अब तक 23 से देशों में पहुंच चुका है। इसमें California और US भी शामिल हो हैं।

‘Omicron’ एक Greek नाम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे Variant of Concern घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है।

यह भी पढ़ें:

APN News Live Updates : भारत में Omicron का बढ़ता खतरा, लखनऊ में धारा 144 लागू

AAP सांसद Sanjay Singh ने राज्यसभा में Kangana Ranaut से पद्मश्री वापस लेने की मांग रखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here