Yogi Government Cabinet Expansion: योगी सरकार मंत्रिमंडल 2.0 का विस्तार, इन्हें बनाया जाएगा Deputy CM , देखें पूरी List

0
625
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Yogi Government Cabinet Expansion: योगी सरकार मंत्रिमंडल 2.0 का विस्तार 25 मार्च को होने वाला है। पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के बाद अब बारी है शपथ ग्रहण समारोह की। शुक्रवार को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री शाम 4 बजे इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा और असीम अरुण को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। कैबिनेट में राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को जगह नहीं दी गई है।

बता दें कि जो सूची सामने आई है उसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर कयास के अनुसार इन मंत्रियों को 2.0 में शामिल किया जा सकता है।

Yogi Government Cabinet Expansion: नई कैबिनेट की तस्वीर

Yogi Government Cabinet Expansion
Yogi Government Cabinet Expansion

शुक्रवार को शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा और असीम अरुण भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्मंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा गया है।

योगी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार 2.0 में ओबीसी, ब्राह्मण और दलितों को भी जगह मिली है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन्हें मुख्यमंत्री के बाद का ओहदा दिया गया है। कैबिनेट विस्तार में जाति समीकरम का पूरा ध्यान रखा गया है। सुरेश खन्ना को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

Yogi Government Cabinet Expansion: कैबिनेट में इन्हें मिली जगह

Yogi Government Cabinet Expansion
Yogi Government Cabinet Expansion

कैबिनेट में केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, सतीश महान, बेबी रानी मौर्य, डॉ. धर्मपाल सिंह, जितिन प्रसाद, श्रीकांत शर्मा, दयाशंकर सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, सूर्य प्रताप शाही, रामपाल वर्मा, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर, पंकज सिंह, रमापति शास्त्री, राजेश्वर सिंह, अंजुला माहौर, प्रतिभा शुक्ला, धर्मपाल लोधी, भूपेंद्र चौधरी,संजय निषाद और आशीष पटेल को शामिल किया गया है। योगी के मंत्रिमंडल में 3 महिलाओं को जगह दी गई है। अब इंतजार विभाग बंटवारे का है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की सूची में आदिति सिंह, तेजपाल नागर, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राजेश चौधरी, योगेश धामा, जीएस धर्मेश, अजीत पाल त्यागी, ब्रजेश सिंह, संदीप सिंह, महेश त्रिवेदी और सतीश चंद शर्मा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

Yogi Government Cabinet Expansion: अपर्णा यादव को मिली जगह

Yogi Government Cabinet Expansion
Yogi Government Cabinet Expansion

बता दें कि अपर्णा यादव, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, संजय शर्मा, रविंद्र जायसवाल, दिनेश खटीक, सुरेश पासी, फतेह बहादुर सिंह, जय प्रताप निषाद, अतुल गर्ग, रामतरन कुशवाहा को राज्यमंत्री बनाया गया है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here