VIP MLA Join BJP: वीआईपी के 3 MLA भाजपा में हुए शामिल, Mukesh Sahani बोले- BJP को बिहार में नंबर वन पार्टी बनने पर बधाई

0
383
Vip Mla Join Bjp: Mukesh Sahani
Vip Mla Join Bjp: Mukesh Sahani

VIP MLA Join BJP: बिहार में बुधवार देर रात विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। 2020 के विधानसभा चुनाव में 4 वीआईपी विधायकों ने जीत दर्ज की थी। इन विधायकों में से एक बोचाहा (मुजफ्फरपुर) के मुसाफिर पासवान की नवंबर 2021 में मृत्यु हो गई थी। तीन वीआईपी विधायकों के साथ भाजपा अब विधानसभा में 77 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 75 विधायकों के साथ राजद दूसरे नंबर पर आ गई है। जद (यू) के पास 45 विधायक हैं, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के पास 15 विधायक हैं।

VIP MLA Join BJP: प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए विधायक

बुधवार 23 मार्च की देर रात तीन वीआईपी विधायक – राजू सिंह (साहेबगंज), स्वर्णा सिंह (गौरा बौराम) और मिश्रीलाल यादव (अलीनगर) प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उपमुख्यमंत्रियों तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि दरभंगा जिला के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मिश्रीलाल यादव पहले भाजपा की टिकट पर ही चुनाव लड़ते थे, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन से उन्होंने वीआईपी की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अब एक बार फिर मिश्रीलाल यादव की घर वापसी हुई है।

मिश्रीलाल यादव बोले- भाजपा में शामिल होना राज्य और देश के हित में

राजू सिंह ने कहा कि हम पहले बीजेपी में थे और जब हमारी पार्टी के नेता मुकेश सहनी ने बोचाहा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया तो हमने अपने घर वापसी की। अलीनगर से विधायक मिश्रीलाल यादव ने कहा कि भाजपा में शामिल होना राज्य और देश के हित में है। वहीं जायसवाल ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता की और कहा कि तीनों विधायक थे, लेकिन एक चुनावी स्थिति में वीआईपी टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था।

Mukesh Sahani ने उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ उतारा प्रत्याशी

बता दें कि वीआईपी का नेतृत्व मुकेश सहनी कर रहे हैं। साहनी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा के खिलाफ 57 उम्मीदवार खड़े किए थे। उन्होंने 12 अप्रैल को होने वाले बोचाहा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बेबी कुमारी के खिलाफ उम्मीदवार गीता देवी को मैदान में उतारा है। अब मुकेश साहनी की पार्टी में कोई विधायक नहीं बचा है। वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन बाद में नीतीश कुमार सरकार में शामिल होने के लिए एमएलसी बने।

mukesh sahani
mukesh sahani

अब तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने बयान दिया है। सहनी ने कहा कि जो कल तक हमारे विधायक थे उन्होंने अपना निर्णय बदला और दूसरे पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए, उनको मेरी शुभकामनाएं। हम बीजेपी को भी बधाई देते हैं कि हमारे 3 विधायकों को मिलाने के बाद उनमें 77 विधायक हो गए हैं और वे बिहार के नंबर 1 पार्टी बन गए हैं।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here