UP News: UP के कन्नौज के सदर स्थित आशा ज्योति केंद्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब यहां बनी पानी की टंकी के अंदर अचानक आठ बंदर गिर गए। जानकारी के अनुसार अपने साथी की जान बचाने के लिए यहां एक के बाद एक आठ बंदरों ने टंकी के अंदर छलांग लगा दी। अचानक मची चीख-पुकार के बाद बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए। घटना की सूचना दमकल को दी गई।

UP News: आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद बचाई बंदरों की जान

आनन-फानन में पहुंची दमकल की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बंदरों की जान बचाई।करीब आधा घंटे की जद्दोजहद के बाद बंदरों की जान बचाई जा सकी। सभी बंदरों को सकुशल टंकी से बाहर निकालने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद सबकी जान में जान आई। दमकलकर्मियों की मेहनत सफल होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया। दमकल की पूरी टीम का सम्मान किया गया।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें
- UP News: फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार को कुचला, नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम किया
- UP News: मां को मोक्ष दिलाने विदेश से आया बेटा, प्रयागराज में करेंगे अस्थियों का विसर्जन