UP News: गोंडा में लव जेहाद का मामला, युवती से निकाह के बाद कराया धर्मांतरण

UP News: पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है।निकाह के बाद उसका धर्मांतरण करवाया गया।

0
247
UP News
UP News

UP News: गोंडा में लव जेहाद के मामलों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। हाल ही में एक दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद एक ओर मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार एक युवती से निकाह करने के बाद उसका धर्मांतरण करवाया गया। आरोपी युवक ने उसके साथ निकाह रचाया। पुलिस का कहना है कि जनपद के परसपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर एक अन्‍य समुदाय के युवक ने परेशान किया। युवती का धर्म परिवर्तन करवाया। तभी से उसे लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। पीडि़ता ने एसपी से न्‍याय की गुहार लगाई है।

UP News
UP News

UP News: पीड़िता का आरोप पुलिस कर रही ढुलमुल कार्रवाई

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है।निकाह के बाद उसका धर्मांतरण करवाया गया।केस दर्ज कराने से नाराज आरोपी पीड़िता को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे उसे और उसके परिवार को खतरा है।बावजूद इसके पुलिस की कार्रवाई नहीं करने से वह परेशान है।लिहाजा उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here