UP News: वोट नहीं देने पर दबंगों ने पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा, बुजुर्ग महिला की मौत

भाजपा ने प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करके तीन दशक से अधिक समय के बाद सत्ता में सरकार लौट आई है। 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा ने 255 सीटें जीती हैं।

0
471
UP News: UP POLICE
UP News: UP POLICE

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में दबंगों ने वोट नहीं देने पर घर में घुसकर पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मामले में करीब 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान वोट नहीं देने से दबंग नाराज थे। शुक्रवार देर रात करीब 20 लोग घर में जबर्दस्ती घुस आए और लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP News: भाजपा की हुई प्रचंड जीत

बता दें कि हाल ही में यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। भाजपा ने प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करके तीन दशक से अधिक समय के बाद सत्ता में सरकार लौट आई है। 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा ने 255 सीटें जीती हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी ने क्रमशः 12 और 6 सीटें जीती हैं। वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने 111 सीटों पर जीत हासिल की और उसके सहयोगी जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोक दल ने 8 और ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 6 पर कब्जा किया।

CM Yogi Adityanath
UP News: CM Yogi Adityanath

UP News: सपा, बसपा, BJP का वोट शेयर बढ़ा

गौरतलब है कि कांग्रेस राज्य में सिर्फ 2 सीटें जीतने में सफल रही, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 12.88 फीसदी वोट हासिल करने के बावजूद केवल एक सीट मिली। बताते चलें कि 2017 के विधानसभा चुनावों में 39.67 फीसदी के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर बढ़कर 41.29 फीसदी हो गया। सपा का वोट शेयर 21.82 प्रतिशत से बढ़कर 32.06 प्रतिशत हो गया।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें…