UP News: अयोध्या में 3 साल का बच्चा हुआ चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर

सीसीटीवी में एक शख्स बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिख रहा है। बच्चा चोरी होने की सूचना बच्चे की मां ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

0
283
Ayodhya
Ayodhya: आयोध्या में 3 साल का बच्चा हुआ चोरी

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या में बच्चा चोरी होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। सीसीटीवी में एक शख्स बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिख रहा है। बच्चा चोरी होने की सूचना बच्चे की मां ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। बच्चे की मां महाराष्ट्र की बताई जा रही है। गायब बच्चे का नाम रुद्र है।

UP News: साथियों पर है बच्चा गायब करने का शक

वहीं, साथियों के द्वारा बच्चे को गायब करने की आंशका जताई जा रही है। बता दें कि ये पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर का है। अब पुलिस बच्चे की तालाश में जुटी है। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही हैं।

संबंधित खबरें…