एक बार फिर Ram Rahim को मिली पैरोल, 14 महीने में चौथी बार जेल से बाहर होगा डेरा प्रमुख

इसके पहले भी राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए थे। वह अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल पर थे।

0
81
Ram Rahim
Ram Rahim

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह सुनारिया जेल में बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि राम रहीम को 40 दिनों के लिए पैरोल दी गई है। खबरों के मुताबिक उन्हें पैरोल देने के लिए कागजी कार्रावई पूरी करनी बाकी है, शनिवार 21 जनवरी को उनके रिहाई की संभावना है।

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल दी गई है। 21 जनवरी को उनके जेल से छूटने की संभावना है। अभी कागजी कार्रवाई पूरी होनी बाकी है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim की मिली पैरोल को लेकर उठ रहे हैं सवाल, जानिए हरियाणा और पंजाब की राजनीति में कितना है डेरों का प्रभाव - APN News
Gurmeet Ram Rahim in Barnawa Ashram of Uttar Pradesh

Ram Rahim: अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए जेल से बाहर

बता दें कि इसके पहले भी राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए थे। वह अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल पर थे। यह दूसरी बार है जब उन्होंने किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 40 दिन की पैरोल की मांग की है।

हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला (Ranjit Singh Chautala) ने शुक्रवार को कहा कि डेरा प्रमुख के परिवार ने जेल अधिकारियों को अर्जी देकर राम रहीम की ओर से एक महीने की पैरोल मांगी है। यह कोर्ट और कमिश्नर तय करेंगे कि उसे कितने दिन की पैरोल मिलेगी और इस दौरान वह कहां रहेगा। गौरतलब है कि उन्हें हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भी पैरोल दी गई थी। वह 17 जून से एक महीने के लिए जेल से बाहर थे। साथ ही फरवरी में तीन हफ्ते की फरलो दी गई थी।

कितने साल की सजा काट रहे हैं राम रहीम?

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है। वह सिरसा में अपने आश्रम के अंदर दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे हैं। पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें अपनी दो भक्तों के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here