शिव सेना (Shiv Sena) नेता संजय राऊत (Sanjay Raut) ने एक बार फिर हिंदुत्व (Hindutva) के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर वार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) को याद रखना चाहिए कि हिंदुत्व पर चुनाव लड़ने वाली पहली पार्टी शिव सेना ही है। बीजेपी के नए नेता (नवा हिंदुत्वाद) खेल रहे हैं। वे लोग इतिहास को नहीं जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सिर्फ सत्ता के शिखर तक जाने के लिए हिंदुत्व का उपयोग करती है। इससे पहले सोमवार को संजय राऊत ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि शिव सेना महाराष्ट्र में भाजपा को नीचे से ऊपर तक ले गई। ये लोग किसी के नहीं है। सिर्फ वोट बैंक के लिए राजनीति करते हैं।
Sanjay Raut ने कहा उन्हें इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है

शिव सेना के एमपी संजय राऊत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि शिव सेना भारत की पहली पार्टी है जिसने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी के नए नेताओं (नवा हिंदुत्वाद) को इतिहास की जानकारी नहीं है। उनके इतिहास के पन्नों को किसी ने पलट दिया है। पर हम समय समय पर उन्हें इतिहास को लेकर सही जानकारी देते रहते हैं।
ये पहली बार नहीं है जब संजय राऊत हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी को घेर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद के बाद उत्तर प्रदेश में शिवसेना की लहर थी। देश में हमारा प्रधानमंत्री होता लेकिन हमने उनके लिए छोड़ दिया। भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल करती है।
गठबंधन के 25 साल बर्बाद हुए-Uddhav Thackeray

बता दें कि 1996 में बाबरी मस्जिद विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक अछूत माना जाता था। बीजेपी से कोई पार्टी गठबंधन के लिए तैयार नहीं होती थी। उस समय शिवसेना ने ही बीजेपी को नई राह दी थी। दोनों का 35 साल पुराना गठबंधन साल 2019 में टूट गया था। तभी से संजय राऊत बीजेपी पर वार करने का कोई मौक नहीं छोड़ते हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की 96वीं जयंती पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बीजेपी के साथ गठबंधन कर हमारे 25 साल बर्बाद हुए हैं।
संबंधित खबरें:
- Tejashwi Yadav ने Nitish Kumar को याद दिलाई पुरानी शपथ, कहा-“एक शपथ यह भी थी”
- Politics in India : भारत की बदलती राजनीति ! आंदोलन और धर्म की सियासत