बिहार सरकार ने रमजान महीने के लिए किया खास ऐलान, प्रदेश के मुस्लिम कर्मचारियों को दी यह सुविधा

सरकार के सभी विभाग के मुस्लिम कर्मचारी को इस नियम से फायदा होगा।

0
74
Ramzan 2023: सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
Ramzan 2023: सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Ramzan 2023: भारत में 22 मार्च 2023(संभावित तारीख) से मुस्लिम धर्म का पावन पर्व रामजान महीने की शुरुआत हो रही है। इसमें लोग रोजा यानी व्रत रखते हैं। करीब एक माह तक चलने वाले इस पर्व को मुस्लिम धर्म में बहुत ही खास और पवित्र माना गया है। सुबह सेहरी के साथ रोजे की शुरुआत होती है और शाम इफ्तार के साथ समापन। यह सिलसिला पूरे रमजान महीने भर के लिए है। वहीं, इस बीच रमजान को लेकर बिहार सरकार ने प्रदेश के मुस्लिम कर्मचारियों के लिए खास ऐलान की है।

Ramzan 2023: सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
Ramzan 2023: सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Ramzan 2023: एक घंटे पहले ऑफिस छोड़ने की अनुमति

बिहार सरकार ने प्रदेश के मुस्लिम कर्मचारियों के लिए उनकी ड्यूटी को लेकर एक घोषणा की है। सरकार ने रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति दे दी है। इसके लिए बिहार सरकार के प्रधान सचिव ने पत्र लिखकर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को यह जानकारी दी है।

https://twitter.com/ANI/status/1636916920837439490

किनके लिए यह है सुविधा?
पत्र के अनुसार, यह सुविधा पूरे रमजान महीने भर के लिए लागू की जाएगी। इसके अंतर्गत सरकार के सभी विभाग के मुस्लिम कर्मचारी को इस नियम से फायदा होगा। रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के संदर्भ में जारी पत्र में कहा गया है “यह सुविधा नियमित, संविदा नियोजित,वाह्य स्रोत से नियोजित सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को मात्र रमजान अवधि के लिए अगले आदेश तक दी जाएगी।”

पत्र में यह भी कहा गया है कि यह आदेश स्थायी रूप से प्रत्येक वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ेंः

Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, बारिश ने गर्मी से दी लोगों को राहत

विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में नए जिलों का एलान, यहां चेक करें पूरी लिस्ट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here