नर्मदा पूजन के साथ Priyanka Gandhi ने MP में फूंका चुनावी बिगुल, बीजेपी से उसी की पिच पर लड़ने की तैयारी

Priyanka Gandhi : मालूम हो कि कांग्रेस ने प्रदेश में नारी सम्मान योजना का वादा किया है। जिसके तहत महिलाओं को 1500 रुपये महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कांग्रेस ने ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वचन भी मतदाताओं को दिया है।

0
59
नर्मदा पूजन के साथ Priyanka Gandhi ने MP में फूंका चुनावी बिगुल, बीजेपी से उसी की पिच पर लड़ने की तैयारी
Priyanka Gandhi in MP

Priyanka Gandhi:मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से 5 महीने पहले कांग्रेस ने जबलपुर से अपने विजय संकल्प अभियान की शुरुआत हुई।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गौरीघाट में नर्मदा पूजन किया।उन्‍होंने कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश में जीत की प्रार्थना की।

इस मौके पर आचार्य ओंकार दुबे के नेतृत्व में 101 ब्राह्मणों की ओर से स्वस्तिवाचन के साथ प्रियंका गांधी की नर्मदा पूजा और आरती सम्पन्न करवाई गई।इस मौके पर बजरंगबली बना शख्स सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।जानकारों के अनुसार कांग्रेस बीजेपी से उसी की पिच पर लड़ने को तैयार दिख रही है।

Priyanka Gandhi in MP

Priyanka Gandhi: जनसभा को भी संबोधित करेंगीं

Priyanka Gandhi: जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के तय शेड्यूल में नर्मदा पूजन के बाद प्रियंका गांधी गौरीघाट से शहीद स्मारक मैदान के लिए प्रस्थान करेंगीं। शहीद स्मारक मैदान में प्रियंका गांधी की जनसभा होगी। करीब 1.30 घंटे कार्यक्रम स्थल पर बिताने के बाद प्रियंका गांधी डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Priyanka Gandhi: कांग्रेस ने किए ये 5 वादे

Priyanka Gandhi: मालूम हो कि कांग्रेस ने प्रदेश में नारी सम्मान योजना का वादा किया है। जिसके तहत महिलाओं को 1500 रुपये महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कांग्रेस ने ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वचन भी मतदाताओं को दिया है।

100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट तक का बिल हाफ, यह भी कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल हैं।किसान कर्ज माफी और कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का भी कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here