ODISHA BJD CANDIDATES LIST 2024: BJD ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें कहां से किसे मिला टिकट

0
32

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही हैं। इसी क्रम में ओडीशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) ने भी आज यानी बुधवार (27 मार्च) को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस वर्ष ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य में कुल लोकसभा सीटों की संख्या 21 है। इससे पहले भी एक बार (17 मार्च) नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली BJD ने ओडिशा की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसके साथ ही पार्टी ने कुछ विधानसभा सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया।

ओडिशा लोकसभा सीट     BJD उम्मीदवार का नाम

संभलपुर                            प्रणब प्रकाश

सुंदरगढ़                            दिलीप तिर्के

मयूरभंज                            सुदम मर्न्दी

केंद्रपाड़ा                            अंशुमन मोहांती

नबरंगपुर                            प्रदीप माझी

भुवनेश्वर                             मनमथ रौतरे

कोरापुत                             कौसल्या हिकाका

अस्का                              रंजीता साहू

कालाहांडी                           लंबोदर निअल

BJD ने विधानसभा के लिए भी उतारे प्रत्याशी

सीएम पटनायक हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी लिस्ट के मुताबिक घासीपुरा से बंद्रीनारायण पात्रा, मल्कनगिरी से मानस मदकामी, कोरापुत से रघुराम, कोटपाड़ से चंद्रशेखर मांझी, चिकिती से चन्मया नंदा, दिगपहांडी से बिप्लब पात्रा, गोपालपुर से बिक्रम पांडा, हिंजिली से नवीन पटनायक, सोरदा से संघमित्रा स्वेन और छतरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सुभाष बेहरा चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा, कबिसूर्यनगर विधानसभा सीट से लतिका प्रधान, पोलसरा से श्रीकांत साहू, भंजनगर से बिक्रम केसरी अरुख, नयागढ़ से अरुण साहू, दसपल्ला से रमेश बेहरा, रानपुर से सत्यनारायण प्रधान, जटनी से बिभूति बलभंत्रे, पिपिली से रुद्रप्रताप महारथी, सत्यबाड़ी से संजय दसबर्मा और ब्रह्मगिरी से उमा समंतरे को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है।

ओडिशा में कब-कब होंगे लोकसभा चुनाव?

ओडिशा में 21 लोकसभा सीट पर चार चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि चौथे फेज यानी कि 13 मई को नबरंगपुर, कोरापुट, बेरहामपुर और कालाहांडी की लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण में यानी 20 मई को अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 25 मई को यानी कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर और कटक सीटों पर मतदान होगा। अंतिम चरण में यानी 01 जून को मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और जाजपुर लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

मालूम हो कि ओडिशा में 19 अप्रैल, 2024 से लेकर 1 जून, 2024 के बीच चार चरणों में चुनाव होगा। यह देखें ओडिशा में 2024 का चुनाव शेड्यूल

बता दें कि पिछले आम चुनाव (2019) में, ओडिशा में सबसे अधिक 12 सीट BJD के खाते में आई थीं। जबकि BJP को 8 सीट और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी। वहीं अगर बात करें ओडिशा के पिछले विधानसभा चुनाव की तो बीजेडी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ था। नवीन पटनायक की पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 147 में से 113 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी को 23 सीट और कांग्रेस पार्टी को 9 सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी थी। वहीं, एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें:

देखें ओडिशा में लोकसभा-विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल