Noida Woman Fake Death: नोएडा के बिसरख से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपनी हत्या की साजिश खुद ही रची और अंत में कुछ ऐसा खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। घटना का पता पुलिस को तब चला जब पुलिस ने लड़की के प्रमी को गिरफ्तार किया। दरअसल, मामले की शुरुआत 12 नवंबर से हुई, जब दादरी पुलिस को पायल नाम की एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलती है।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद होता है। जिसमें लिखा होता है कि मेरा चेहरा जल गया है, अब मैं इस चेहरे के साथ नहीं जीना चाहती। जिसके बाद पुलिस परिवार को बुलाती है। लड़की के परिवार में केवल उसके 2 बड़े भाई है। लड़की के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। पुलिस लड़की का शव भाईयों को सौंप देती हैं और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया जाता है।
लेकिन कुछ समय बाद पुलिस को एक अन्य लड़की के लापता होने की खबर मिलती है। जिसका नाम हेमलता था। पुलिस हेमलता को खोजने का प्रयास कर रही होती है, तभी पुलिस को कुछ ऐसा पता चलता है जिससे सभी चौंक जाते हैं। पुलिस हेमलता का फोन ट्रेस करने की कोशिश कर रही होती है। पुलिस ने हेमलता का नंबर ट्रेस किया तो पुलिस को किसी अजय नाम के नंबर के बारे में पता चलता है। जब अजय से मुलाकात होती है तब खुलासा होता है कि आखिर मामला क्या है।

Noida Woman Fake Death: क्या है पूरा मामला.. कैसे दिया वारदात को अंजाम?
इस पूर मामले में हत्या की साजिश का दो एंगल सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले एंगल में पुलिस अजय नाम के शख्स से हेमलता के लापता को लेकर पूछताछ कर रही होती है, तब अजय सच उगल देता है। अजय ने बताया कि हेमलता मर चुकी है। पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए कहता है कि कुछ समय पहले जिस लड़की का शव आपको सुसाइड नोट के साथ मिला था वह हेमलता थी। पुलिस हैरान हो जाती है, क्योंकि पुलिस ने उस शव को पायल का समझकर परिवार को सौंप दिया था, जिसका अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। इसके बाद पायल को बुलाया जाता है।
इसके बाद पुलिस अजय की प्रेमिका (पायल) से पूछताछ करती है। जिसके बाद सच का खुलासा होता है। पायल ने बताया कि मेरे माता-पिता ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी। पायल अपने माता-पिता के आत्महत्या का कारण अपने भाई के ससुराल वालों को मानती थी। वह उन्हें मारना चाहती थी इसलिए ये प्लान बनाया।
पायल खुद को मरा हुआ साबित करके हत्या को अंजाम देना चाहती थी ताकि किसी को शक न हो। इसलिए उसने अपने जैसी कद -काठी वाली लड़की (हेमलता) का पता लगाया और उसे अपने बढ़पुरा स्थित घर पर बुलाया। वहां उसकी हत्या करने के बाद उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया। फिर सुसाइड नोट लिखकर इसे आत्महत्या दिखाया। लड़की ने बताया कि सीरियल ‘कुबूल है’ देखकर उसने हत्या की साजिश रची।
वहीं दूसरा एंगल यह भी सामने आया है कि लड़की (पायल) अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करवा रहे थे। लड़की की शादी की तैयारियां भी चल रही थी। किसी और से शादी से बचने के लिए उसने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर अपने जैसी कद-काठी वाली लड़की (हेमलता) को ढूंढकर हत्या का प्लान बनाया। ताकि वह खुद को मरा हुआ साबित कर सके। बता दें कि 22 वर्षीय मृतिका (हेमलता) एक मॉल में काम करती थी।
संबंधित खबरें:
- Shraddha Murder Case: नार्को टेस्ट पर थी सबकी निगाहें! घंटों पूछताछ के बाद भी आफताब ने नहीं खोला कोई नया राज
- Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए आफताब को FSL लैब लेकर पहुंची पुलिस; जानें मामले में अब तक का अपडेट