Hologram Statue: शुक्रवार को दिल्ली में इंडिया गेट पर Netaji Subhash Chandra Bose की होलोग्राम प्रतिमा नजर आई। संस्कृति मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, खराब मौसम के कारण 3 फरवरी को होलोग्राम को बंद कर दिया गया था। मालूम हो कि नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। वहीं आज सरकार की ओर से सफाई दी गयी कि किसी भी राजनीति का कोई सवाल ही नहीं है, नेताजी होलोग्राम को मानक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास के अनुसार खराब मौसम के कारण बंद कर दिया गया था। इसे कल आधी रात को चालू किया गया था।
बता दें कि इंडिया गेट से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के होलोग्राम प्रतिमा के हटने के बाद TMC द्वारा विरोध दर्ज किया गया था। मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Dilip Ghosh का कहना है कि जिन लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए कभी कुछ नहीं किया और केवल राजनीति की है। वे आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी के नाम पर 7-8 योजनाएं शुरू की हैं। गुलामी के चिन्ह इंडिया गेट को लोग नहीं देखेंगे। वहां पर नेताजी की खड़ी प्रतिमा को देखने लोग जाएंगे।

नेताजी बोस की 125वीं जयंती पर PM Modi ने किया था Hologram Statue का अनावरण
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 23 January को Subhash Chandra Bose की जयंती के अवसर पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया था। यह प्रतिमा India Gate पर स्थापित की गई थी। बता दें कि PM Modi ने घोषणा की थी कि जब तक इंडिया गेट पर नेताजी बोस की एक प्रतिमा नहीं बन जाती है तब तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Subhash Chandra Bose के Hologram Statue की खासियत
नेताजी बोस की होलोग्राम प्रतिमा (Hologram Statue) 30,000 ल्यूमेंस 4K प्रोजेक्टर द्वारा संचालित की जा रही है। इसके पास एक बहुत ही फायदेमंद,अदृश्य (Invisible) और 90% तक ट्रांसपेरेंट होलोग्राफिक स्क्रीन भी इस तरह से लगाई गई है जिससे वो आम जनता को दिखाई ना पडे़। होलोग्राम के effect को क्रिएट करने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक 3D इमेज भी लगाई गई है।

- Hologram Statue: नेताजी बोस की 125वीं जयंती पर PM Modi ने किया होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, देखें तस्वीरें
- Hologram Statue: नेताजी बोस की 125वीं जयंती पर PM Modi करेंगे होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, जानें खासियत