Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 भारतीयों समेत 68 यात्रियों की मौत हो गई।यति एयरलाइंस का दो इंजन वाला एटीआर-72 लैंडिंग से कुछ देर पहले ही एक पहाड़ी से टकराकर हादसे का शिकार हुआ।
हादसे में जिन 3 भारतीयों की मौत हुई है।उनका घर उत्तर प्रदेश में है।इस घटना की सूचना मिलने के बाद से ही उनके घर में कोहराम मचा है।
वहीं इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है।एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि संबंधित अधिकारी केंद्र से संपर्क कर विदेश मंत्रालय की मदद लेगा।इसके साथ ही नेपाल से भारतीय मृतकों के शव उनके गृहराज्य में पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Nepal Plane Crash: विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Nepal Plane Crash: हादसे में मारे गए 30 वर्षीय सोनू जायसवाल कादीपुर से ताल्लुक रखता था।लेकिन वह अधिकतर बाहर ही रहता था।अपने पिता की शराब की दुकान भी वही संभालता था। जानकारी के अनुसार सोने की दो बेटियां और एक बेटा है।उसकी पत्नी संगीता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विमान हादसे में मारे गए 23 वर्षीय विशाल शर्मा टीवीएस बाइक एजेंसी में फाइनेंसर था।जबकि उनके पिता संतोष भी नाइजीरिया में रहते हैं।
हादसे का शिकार हुए 25 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा अलावलपुर में सहज जनसेवा केंद्र चलाते थे। जबकि उनके पिता खेती-बाड़ी करते हैं।उनके निधन की खबर के बाद से ही परिजनों का बुरा हाल है।
संबंधित खबरें