NCRB Data Report: दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के नए आंकड़े ने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, NCRB (National Crime Records Bureau) की ओर से पेश की गई रिपोर्ट में पाया गया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए असुरक्षित राज्यों में सबसे ऊपर है। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ लगभग 13,982 मामले दर्ज किए गए जबकि देश के कुल 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 43,414 मामले दर्ज किए गए। वहीं, इस असुरक्षित राज्यों के लिस्ट में नंबर 2 पर मुम्बई और नंबर 3 पर बैंगलोर है।

NCRB Data Report: लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
आपको बता दें, रिकॉर्ड के अनुसार साल 2020 में महिलाओं के खिलाफ 9, 782 मामले दर्ज हुए थे जो कि साल 2021 में 40 प्रतिशत बढ़ गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,892 मामले दर्ज किए गए हैं। हर दिन 2 नाबालिग लड़कियों के रेप की घटना सामने आई है।
NCRB Data Report: चौंकाने वाले हैं अपरहण के मामले
NCRB की ओर से पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में अपहरण के 4,011 मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक इसमें 3,689 महिलाएं शामिल हैं। अपहृत किए गए 17 लोग मृत पाए गए, जिनमें आठ महिलाएं भी शामिल थी।

NCRB Data Report: हत्या के मामलों मे दर्ज की गई कमी
NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हत्या के मामलों में मामूली कमी दर्ज की गयी। दिल्ली में 2019 में हत्या के 500 मामले और 2020 में 461 मामले सामने आए थे जबकि 2021 में हत्या के 454 मामले दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2021 में राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज की गई ज्यादातर हत्या के मामले आपसी विवादों के कारण हुए थे। इनमें 87 हत्याओं के पीछे निजी दुश्मनी वजह थी वहीं, 10 हत्याएं निजी फायदे के कारण की गयी थी।
संबंधित खबरें:
कर्नाटक: लिंगायत मठ के संत पर लगा यौन शोषण का आरोप, जानें मामले में अब तक क्या कुछ हुआ?