Mumbai Road Accident: Road Safety का पालन न करने के कारण देश में हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। Road Safety को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जाता है, लेकिन फिर भी लोग Road Accident का शिकार हो ही जाते हैं। One Way को लोग Two Way बना देते हैं। ऐसे में अंजाम मौत तक पहुंच जाता है। मुंबई के मलाड से ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार Side Wall से टकराने के बाद नाले में जा गिरा।
Mumbai Road Accident: देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक सवार गलत तरह से गाड़ी चलाते हुए जा रहा है। तभी बाइक साइड वाल से टकरा जाती है और व्यक्ति नाले में जा गिरता है। सड़क के बगल में नाले को कवर करने के लिए साइड वाल लगा हुआ है पर बीच में आधा टूटा भी है।
घटना मलाड मलवानी के लगुन रोड से गेट No. 6 की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर हुई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि व्यक्ति संकरी सड़क पर तेजी से गाड़ी चला रहा है। उसके गिरने पर आने-जाने वाले लोग बचाने के लिए वहं पर जाते दिख रहे हैं।
Mumbai Road Accident: हर साल कितनी होती हैं घटनाएं

भारत में हर साल करीब साढ़ें चार लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें से डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। विश्वबैंक की 14 फरवरी 2021 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर एक घंटे में 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और हर चार मिनट में एक की मौत हो जाती है। विश्वबैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं। पर सड़क पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती है।
रिपोर्ट ने बताया था कि पिछले एक दशक में भारतीय सड़कों पर 13 लाख लोगों की मौत हुई है और इनके अलावा 50 लाख लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं के चलते 5.96 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.14 प्रतिशत के बराबर नुकसान होता है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- APN News Live Updates: 24 घंटे के भीतर कोरोना के आए 1600 से अधिक मामले, 2 हजार से अधिक लोग हुए ठीक
- Saran Road Accident: शादी की रस्म अदा कर रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत 5 घायल