Mumbai News: शिवसेना विधायक रमेशलटके की दुबई में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।जानकारी के मुताबिक
मुंबई के अंधेरी पूर्व से शिवसेना विधायक रमेशलटके दुबई में अपने दोस्त से मिलने गए थे। बुधवार रात को अचानक उन्हें दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई। रमेशलटके की उम्र 52 साल थी, बताया जा रहा है कि जब उन्हें अटैक आया तब उनका परिवार शॉपिंग के लिए गया हुआ था। उनके शव को दुबई से मुंबई लाने की कोशिश की जा रही है।

Mumbai News: बीएमसी में पार्षद भी रह चुके थे
बता दें कि रमेश लटके वर्ष 2014 में कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर पहली बार अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। वर्ष 2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को हराया था। इसके अलावा वो कई बार बीएमसी में पार्षद भी रह चुके हैं।
उनके निधन के बाद शिवसेना में शोक की लहर दौड़ गई है।पार्टी के तमाम नेताओं ने शोक जताया है।उनके समर्थकों को भी गहरा झटका लगा है। विधायक रमेशलटके कुछ दिनों से अपनी फैमिली के साथ दुबई में थे।
Mumbai News: सामाजिक कार्यों सें जनता के बीच लोकप्रिय हुए थे लटके

सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष रमेश लटके ने अपने सामाजिक कार्यों के जरिये ही लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई थी। हर समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहने वाले रमेश लटके की लोकप्रियता को देखते हुए शिवसेना ने उन्हें पहली बार पार्षद पद के लिए नामांकित किया। उन्हें पहली बार 1997 में मुंबई नगर निगम में नगरसेवक के रूप में चुना गया था। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
संबंधित खबरें
- Mumbai News: FD के नाम पर करोड़ों रुपयों का चूना लगाने वाले बंटी और बबली गिरफ्तार
- Mumbai News: रातोंरात लखपति बनने के लालच में इडली विक्रेता बना तस्कर, पांच करोड़ की Ambergric के साथ गिरफ्तार