Mumbai Crime News: शर्मनाक! स्कूल के बाथरूम में 13 साल की लड़की के साथ रेप, पुलिस ने 2 नाबालिगों को किया गिरफ्तार

0
183
Mumbai Crime News:
प्रतिकात्मक तस्वीर

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लगातार नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं से दिल सहम उठा है। बीते दिनों 15 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया। वहीं अब मुंबई के एक स्कूल में 13 वर्षीय लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नाबालिगों ने स्कूल के बाथरूम में बच्ची के साथ रेप किया। तब स्कूल में उस समय वार्षिक समारोह मनाया जा रहा था और सभी सभागार में मौजूद थे। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं और 8वीं कक्षा के छात्र हैं। IPC की धारा 376 (D) और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai Crime News: लड़की के पिता से बदला लेने के लिए 9 साल की बच्ची के साथ रेप

वहीं बता दें कि महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन के पास कल्याण पश्चिम क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह 9 साल की बच्ची का शव मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ की और CCTV देखकर आरोपी का पता लगाया। जिसके बाद CCTV में नजर आ रहे एक लड़के की पहचान की गई।

जब पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका लड़की के पिता से 2 दिन पहले झगड़ा हुआ था। लड़की के पिता से बदला लेने के लिए उसने लड़की का अपहरण किया, उसके साथ बलात्कार किया और फिर ब्लेड से गला काट दिया। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया और लड़के को निगरानी गृह भेज दिया और आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें: