MP Election 2023: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हुआ था मंथन

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी है।

0
36
MP Election 2023
MP Election 2023

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक, 92 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि बीती रात को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें तमाम उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया था।

FotoJet 2023 10 21T174322.311 1
MP Election 2023

MP Election 2023: भाजपा CEC बैठक में लगी मुहर

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में ही 92 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए थे। बता दें, इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर की शाम दिल्ली पहुंचे थे। बैठक के बाद वे देर रात भोपाल रवाना हो गए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा भी थे। बताया जाता है कि बीजेपी ने कांग्रेस की सूची आने के बाद कई सीटों पर दोबारा मंथन किया।

MP Election 2023: यहां देखिए पूरी लिस्ट

F89Xui3bwAAcvUH
F89X29iagAAgk9C
F89X4XjawAAfPv6
F89X7GYa4AAVnv0
F89YjwcbEAATuzO
F89YlEFaQAAzgGQ
F89Yl4XbYAAu2cW

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here