MP Congress MLA: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ट नेता और गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार (Umang Singhar) के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार कांग्रेस विधायक पर 38 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म और प्रताड़न का आरोप लगा है। विधायक के खिलाफ नौगांव थाने में FIR दर्ज करवाई गई है।
बताया जा रहा है कि महिला ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक उमंग ने नवंबर 2021 में नवंबर 2022 तक उनके साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं महिला ने कांग्रेस विधायक पर मारपीट और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपों के आधार पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 498 (विवाहित महिला को आपराधिक इरादे से फुसलाकर ले जाना/रोकना) के तहत मामला दर्ज किया है।
MP Congress MLA: गर्लफ्रेंड की आत्महत्या केस में भी सामने आया है नाम
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस विधायक उमंग किसी लड़की के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए हैं। इसके पहले सोनिया भारद्वाज आत्महत्या केस में भी उनका नाम सामने आया था। तब खबर सामने आई थी कि विधायक उमंग सिंघार की भोपाल स्थित आवास में गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगा ली थी। तब विधायक इस बात को लेकर चर्चा में थे कि वह अपनी पत्नी को तलाक लिए बिना ही सोनिया से शादी करना चाहते थे। पुलिस ने सोनिया के एफआईआर में सुसाइड नोट और महिला के बेटे व मां के बयान को आधार बनाया था। सोनिया की इसके पहले 2 शादी हो चुकी थी, उसका एक बेटा भी था।
कांग्रेस विधायक की पत्नी पर भी दर्ज है केस
इसके पहले कांग्रेस विधायक की नौकरानी ने उनकी पत्नी पर मारपीट और गाली-गलौच करने का केस दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि विधायक की पत्नी प्रतिमा उर्फ पिंकी सिंघा ने उनके साथ कथिक मारपीट की और धमकी भी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया था।
संबंधित खबरें: