World Television Day 2022: भारत में टेलीविजन का सफर; जानें कब शुरू हुआ देश का सबसे पहला TV चैनल?

0
172
World Television Day
World Television Day

World Television Day 2022: आज के समय में ऐसा कोई घर नहीं है जहां टेलीविजन नहीं देखा जाता। एक समय था जब टीवी पर आने वाले कार्यक्रम ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करते थे। तब भी टीवी के प्रति लोगों को लगाव उनता ही था जितना आज के समय में। तकनीकी युग में आए बदलावों के चलते टीवी में कई तरह के बदलाव देखे गए। पहले एक डिब्बे की तरह दिखने वाला टीवी अब स्लिम-ट्रिम आने लगा है। साल 1996 में 21 नवंबर से ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ मनाए जाने का विचार किया गया। शायद तब लोगों को एहसास हुआ कि भविष्य में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम होगा। बता दें कि देश का सबसे पहले चैनल दूरदर्शन की शुरुआत 15 सितंबर 1959 को हुई थी। इसलिए इस दिवस को दूरदर्शन दिवस भी कहा जाता है।

World Television Day 2022
World Television Day 2022

World Television Day 2022 History(विश्व टेलीविजन दिवस का इतिहास)…

सबसे पहले विश्व टेलीविजन मंच आज ही के दिन 21 नवंबर को साल 1996 में आयोजित किया गया था। तभी संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में घोषित किया था। संचार और वैश्वीकरण में टीवी के अहम योगदान और लोगों को टीवी के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 1996 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला विश्व टेलीविजन फोरम बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से टीवी उद्योग के प्रमुस लोगों ने हिस्सा लिया था।

विश्व टेलीविजन दिवस महत्व 2022:

टेलीविजन लोगों को मनोरंजन करने के साथा-साथ परिवारों को जोड़े रखने का भी काम करता है। टीवी सूचना और शिक्षा के प्रसारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह लोगों की निर्णय लेने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। टेलीविजन के माध्यम से लोग दुनिया भर में क्या हो रहा है इसपर नजर डाल पाते हैं। विश्व टेलीविजन दिवस भी टेलीविजन के विकास का समर्थन करने, संगठनों और व्यक्तियों की भूमिका की सराहना करने के लिए मनाया जाता है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here