Morbi Bridge Tragedy: गुजरात के मोरबी में पिछले साल 30 अक्टूबर को हुए ब्रिज हादसे में ओरेवा कंपनी के मलिक जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी कर दिया है। बता दें कि हादसे में 140 लोगों की जान चली गई थी। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
एडवोकेट संजय वोरा ने कहा कि कोर्ट ने ओरेवा ग्रुप के जयसुख पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसके पास मोरबी पुल के नवीनीकरण का ठेका था। 70 दिनों से उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी लुकआउट नोटिस जारी नहीं हुआ है। पटेल ने अग्रिम जमानत के लिए एक स्थानीय अदालत का रुख किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को पुलिस ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।बता दें कि गिरफ्तारी के डर से जयसुख पाटिल ने 16 जनवरी को ही जमानच याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया था। जयसुख पाटिल पर यह गाज इसलिए गिरी है क्योंकि केबल पुल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ओरेवा कंपनी को दी गई थी।
संबंधित खबरें:
- Morbi Bridge Collapse: “मोरबी ब्रिज दुर्घटना थी भगवान की इच्छा”, कोर्ट के सामने बोला मैनेजर
- मोरबी हादसे पर गुजरात में राजकीय शोक, सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका