Manipur में जारी तनाव के बीच आइजोल से मैतेई लोगों को एयरलिफ्ट कर सकती है सरकार, शिक्षण संस्थानों में बढ़ी सिक्योरिटी

Manipur: मणिपुर में जारी जातीय दंगों के बीच 19 जुलाई को महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के वायरल वीडियो ने राज्य में तनाव बढ़ा दिया है।

0
63
Manipur
Manipur

Manipur में जारी जातीय दंगों के बीच 19 जुलाई को महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के वायरल वीडियो ने राज्य में तनाव बढ़ा दिया है। ऐसे में खबर है कि सरकार अब पड़ोसी राज्य मिजोरम से मैतेई लोगों को एयरलिफ्ट कर सकती है। इसी बीच आइजोल शहर में मैतेई समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिजोरम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।

इससे संबंधित पत्र में कहा गया है, “मणिपुर में दो आदिवासी कुकी महिलाओं पर बेरहमी से हमला किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मैतेई के खिलाफ सार्वजनिक आक्रोश भड़कने की आशंका है। इसकी आग मिजोरम में रह रहे मैतेई समुदाय के लोगों तक पहुंच गई है। इसी को देखते हुए आइजोल में मैतेई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है।”

FotoJet 2023 07 23T104841.586
Manipur

Manipur: आइजोल से मैतई लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना 

आइजोल में रहने वाले मैतेई छात्रों का कहना है कि सरकार द्वारा आइजोल से मैतई लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। लेकिन कब निकाला जाएगा, इसका डेट नहीं बताया गया है। सुरक्षा की स्थितियों को भांपने के बाद के मैतेई लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए मिजोरम छोड़ने का आग्रह किया गया था,उसके बाद मिज़ो स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने बड़ा कदम उठाते हुए मिजोरम के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मैतई छात्रों की जनगणना करने का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here