Maharashtra News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

0
107
Maharashtra News
Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के खोपोली इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार हादसा मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे में 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो, वहीं एक अन्य की मौत स्पताल ले जाते समय हुई। घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Maharashtra News: हादसे में 5 लोगों की मौत

हादसा कैसे हुआ अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कहा जा रहा है कि एक कार ने दूसरी कार को पीछे से टक्कर मारी जिससे ये हादसा हुआ। पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पुलिक मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

पेज अपडेट जारी है….

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here