सोशल मीडिया भी गजब की चीज है। हवा की तरह खबरें यहां से वहां पहुंचा देती है। सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गांव वाले एक मुर्गे का अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
वायरल वीडियो महाराष्ट्र के नांदेड़ का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी थाली में नम आंखों के साथ मुर्गे को लेकर खड़ा है।
बताया जा रहा है कि मुर्गा 10 साल से गांव में रह रहा था। लोग उसे काफी प्यार करते थे। मुर्गे का नाम राजा है। गांव वालों का लाडला मुर्गा था।
गांव वालों को मुर्गे से इतना प्यार था कि उसकी मौत होने पर अंतिम संस्कार किया। पूरे गाजे बाजे के साथ उसे विदा किया।