साईं दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 10 लोगों की मौत, कई घायल

0
89
Maharashtra Accident
Maharashtra Accident

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 10 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं कई लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार एक प्राइवेट टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच आमने सामने से टक्कर होने से हादसा हुआ है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 10 लोगों ने जान गवां दी। अन्य ज्यादातर यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि बस उल्हासनगर से साईं दर्शन के लिए निकली थी। शुक्रवार तड़के यह हादसा हुआ है। हादसे में 5 महिलाएं 3 पुरुष औऱ 2 बच्चे शामिल है। वहीं अन्य 34 लोग घायल है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि लक्ष्मीनारायण पैकेजिंग कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके बच्चों को कुल 15 बसों से साईं दर्शन के लिए लेकर जा रही थी। जिस बस का हादसा हुआ है वह पांचवीं बस है

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here