Lucknow Rainfall: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लखनऊ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।मौसम विभाग की ओर से शहरवासियों के लिए भीषण बिजली चमकने और भारी वर्षा के मद्देनजर घरों से न निकलने का निर्देश जारी किया गया है।प्रशासन ने जारी निर्देश में कहा है कि असुरक्षित भवनों और पेड़ो के संपर्क में आने से बचें। जनपदवासियों को अपने घरों में रहने की सलाह दी जाती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे। मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी , हरदोई और सीतापुर में आंधी तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है।
शहर की मेयर सुषमा खर्कवाल ने जलभराव की स्थिति को देखते हुए खुद ही मोर्चा संभाल लिया है।वह खुद जलभराव क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए निकल पड़ी हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि पूरे लखनऊ में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब अधिकारियों संग फील्ड पर निकलीं और शहर में विभन्न स्थानों पर हुए जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Lucknow Rainfall:इन स्थानों का लिया जायजा
Lucknow Rainfall: पंपिंग स्टेशन मुंशीपुलिया, जानकीपुरम विस्तार, रिवर कॉलोनी व इंदिरा नगर आदि विभिन्न स्थानों पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों संग पहुंच कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। पंपिंग स्टेशन जानकीपुरम को एक्टिव देखते हुए संतोष जताया। उन्होंने कहा कि पंपिंग स्टेशन और नालों में पॉलिथीन एकत्रित न होने पाए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी फील्ड में घूमते हुए सीवर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
Lucknow Rainfall: सीएम योगी ने दिए निर्देश
Lucknow Rainfall: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की सतत निगरानी की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को विवरण उपलब्ध करवाया जाए। प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।
संबंधित खबरें
- Sanjay Raut ने सामना के जरिये केंद्र सरकार पर साधा निशाना, G20 Summit को बताया सरकार का प्रायोजित मनोरंजन कार्यक्रम
- Chandrababu Naidu Arrest: तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट स्कैम में बनाया आरोपी