लखनऊ (Lucknow) पिछलों चार दिनों से तेंदुए (Leopard) के आतंक के कारण सुर्खियों में है। तेंदुए को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। कोई कह रहा है कि 11 लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ पकड़ लिया गया है। कोई कह रहा है कि इलाके में एक नहीं बल्कि तीन तीन तेंदुए घूम रहे हैं। वहीं तेंदुए को लेकर लखनऊ का बता कर कई ऐसे वीडियो शेयर किया जा रहै है जिसमें तेंदुआ छत पर घूम रहा है। इन सभी खबरों को लेकर कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है।
Lucknow वाले Leopard की चर्चा

पर कहा जा रहा है कि लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके के पहाड़पुर और कल्याणपुर में घूमने वाला तेंदुआ बाराबंकी के जंगलों से भटक कर शहरी इलाकों में पहुंचा था। तेंदुए (Leopard) को देखते ही इलाके के लोगों ने वन विभाग की टीम को इसकी खबर दी थी। टीम तेंदुए को पकड़ने भी आई थी लेकिन उसका आतंक देखकर टीम दूर भाग खड़ी हुई।
मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तब तक के लिए लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया है। गुडंबा में रहने वाले लोग नए साल की तैयारियां कर रहे थे लेकिन तेंदुए के कारण घरों में कैद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर बता रहे हैं कि बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। कुछ लोग ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं।
Lucknow के लोगों ने बयां किया दर्द

घर का जरूरी सामान लेने के लिए समूह में जाना पड़ रहा है। तेंदुए को सबसे पहले 25 दिसंबर को गुडंबा में एक खाली प्लॉट में देखा गया था। तेंदुआ 11 लोगों पर वार कर चुका है। खूंखार जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है।
तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में कुछ अधिकारी घायल भी हो गए हैं। तेंदुआ अधिकारियों को देखते ही वार करने के लिए दौड़ रहा है। एक महिला को इतनी बुरी तरह घायल कर दिया है कि उसे 25 टांके लगे हैं।
संबंधित खबरें:
- Lucknow में सड़कों पर तेंदुआ, यहां छत पर घूमता दिखा Leopard, देखें Viral VideoVIDEO:
- Lucknow में Leopard का खौफ, बैखोफ होकर तेंदुए की तस्वीर खींच रहा है ये पत्रकार