Leopard: पश्चिम बंगाल स्थित सिलीगुड़ी के कलुआजोट इलाके में सोमवार की सुबह तेंदुए की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार एक तेंदुआ भटककर एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान वनकर्मियों ने तेंदुए को पकड़ लिया। वन विभाग के अनुसार तेंदुए (Leopard) के बाएं पैर में हल्की चोट लगी है। उसे उचित उपचार के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की विशेष रूप से देखरेख की जा रही है। उसे पकड़ने के लिए चार लोगों की टीम बनाई गई थी।

Leopard: अकसर वन्य जीव घूमते दिखते हैं यहां
पश्चिम बंगाल स्थित सिलीगुड़ी का इलाका वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यहां अकसर वन्य जीव इलाके में घूमते दिख जाते हैं। जलपाईगुड़ी जिले के निकट होने की वजह से वन विभाग यहां सतर्क रहता है। इससे पहले भी यहां कई बार तेंदुआ (Leopard) और बंदर (Monkey) आदि जानवर पकड़े गए हैं। यही वजह है कि वन विभाग की ओर से यहां चेतावनी सूचक बोर्ड भी लगाया गया है।
Leopard: पिछले वर्ष भी तेंदुए ने मचा रखा था आतंक
तेंदुए ने यहां पिछले वर्ष भी आतंक मचा रखा था। जलपाईगुड़ी जिले के डुआर्स के चुनाभट्टी चाय बागान इलाके में पिछले वर्ष अप्रैल में लोग एक तेंदुए के आतंक से परेशान थे। तेंदुए के उत्पात से चाय बागान एंव उसके आस पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल था। जानकारी के अनुसार अकसर तेंदुआ यहां से मुर्गी, बकरी समेत अन्य मवेशी उठाकर ले जाता था। उसके हमले में कई लोग जख्मी हुए थे।
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चाय बागान में पिंजरा लगाया। उसके अगली सुबह लोगों ने जब पिंजरे में तेंदुए को फंसा देखा,तो राहत की सांस ली। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की खबर मिलते ही बिन्नागुड़ी वाइल्ड लाइफ स्कॉवार्ड के जवान चाय बागान पहुंचे। तेंदुए को पिंजरे सहित अपने साथ ले गए। रेंजर अर्घदीप राय ने बताया कि चाय बागान के 35 नंबर सेक्शन में तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में जा फंसा।

संबंधित खबरें
- अभी भी रहा है घूम, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
- तकरोही गांव में मिले तेंदुए के खून से सने पंजे के निशान, इलाके में दहशत