CM Bhagwant Mann के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

0
102
CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाबभर के कई श्रमिक संघों के कार्यकर्ता बुधवार को अपनी सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर एकत्र हुए हैं। खबर आ रही है कि इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की भी हुई है। कार्यकर्ता सबसे पहले पटियाला बाइपास पहुंचे, यहां से सीधे संगरूर में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। भगवंत मान के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। कार्यकर्ताओं ने अब गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया है और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

पेज अपडेट की जा रही है