जानिए Yogi Adityanath के Cabinet के नए 7 मंत्रियों के बारे में

0
262
Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath,
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

आज Yogi Adityanath के नेतृत्‍व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। आज Uttar Pradesh के लखनऊ में करीब 6 बजे राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए सात मंत्रियों को शपथ दिलाई है। आज जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजीव कुमार गोंड, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को मंत्री पद मिला है।

7 मंत्री कौन है ?

Jitin Prasada : जितिन प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद (Jitendra Prasada) के बेटे है। 2001 में, जितिन प्रसाद ने कांग्रेस से अपना करियर शुरू किया। 2004 में पहली बार शाहजहांपुर सांसद चुने गए। भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग के पूर्व राज्य मंत्री रह चुकें हैं। 15वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले के धौरहरा (Dhaurahra) से सांसद का चुनाव जीता था। 9 जून, 2021 को जितिन प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

Paltu Ram : पलटू राम 2017 में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर आरक्षित सीट (Balrampur Reserved Seat) से विधायक बने थे। पलटू राम खटीक समुदाय से आते हैं। पलटू राम गोंडा (Gonda) जिले के परेड सरकार गांव के निवासी हैं।

Sanjeev Kumar Gond : संजीव कुमार गोंड पहली बार के विधायक है। संजीव गोंड अनु‍सुचित जनजाति समुदाय से आते है। वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की ओबरा (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2017 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी रवि गोंड को 44,269 मतों के अंतर से हराया था।

Chhatrapal Singh Gangwar : छत्रपाल सिंह गंगवार 64 वर्षीय विधायक हैं और उन्होंने वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के बहेरी से चुनाव लड़ा और जीते। उन्हें वर्ष 2007 में बहेरी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में भी चुना गया था। छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली से आते थे वहां पर गंगवार समुदाय का अच्‍छा खासा वोट बैंक है।

Dinesh Khateek : दिनेश खटीक पश्चिमी यूपी के मेरठ के हस्तिनापुर (Hastinapur) से विधायक है। दिनेश खटीक Scheduled Castes समुदाय से आते है।

Dharmveer Prajapati: धर्मवीर प्रजापति पश्चिमी यूपी के आगरा से MLC है। आज इन्‍हें पहली बार मंत्री बनाया गया है। धर्मवीर प्रजापति OBC से समुदाय से आते हैं।

Sangeet Balwant : संगीता बलवंत गाजीपुर सदर सीट से विधायक है। संगीता बलवंत गाजीपुर के स्थानीय पीजी कॉलेज छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रही हैं। जमानियां क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी चु‍नी गई थी। संगीता बलवंत के पति डॉ.अवधेश जमानियां में होम्योपैथिक चिकित्सक है।

यह भी पढ़ें: Charanjit Singh Channi के Cabinet में 15 मंत्रियों ने ली शपथ, 6 को पहली बार मौका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here