Kanjhawala Case: राजधानी के कंझावला में हुए जघन्य अपराध में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंजलि को टक्कर मारने वाली कार के मालिक आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। कंझावला केस में ये छठा आरोपी है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। बलेनो कार जिसने अंजलि को 31 दिसंबर की रात को टक्कर मारकर 12किमी तक घसीटा था आशुतोष उसी कार का मालिक है। यही नहीं उसने ही अमित को गाड़ी दी थी लेकिन इस बात वो छुपा रहा था।

गौरतलब है कि हादसे के समय आशुतोष कार में मौजूद नहीं था। मगर उसने अपने आरोपी दोस्तों की मदद की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में 5 आरोपी जो कि 1 जनवरी को गिरफ्तार कर लिए गए थे इनके अलावा भी 2 आरोपी हैं। जिनमें से एक आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अंकुश खन्ना की तलाश जारी है। यानी कुल मिलाकर इस मामले में 5 नहीं 7 लोग आरोपी हैं।
Kanjhawala Case: पुलिस का गुमराह करने की कोशिश कर रहा आशुतोष
विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से आशुतोष और अंकुश की भागीदारी पाई गई है। यह दो आरोपी अन्य आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने आशुतोष को घटना के बारे में बताया था। मगर उसने पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी। साथ ही आशुतोष ने अमित के बारे में भी पुलिस को गलत जानकारी दी थी। आशुतोष ने बताया उसने 31 दिसंबर को विकास को कार दी थी, जबकि उस रात कार अमित लेकर गया था और कार भी वही चला रहा था।

Kanjhawala Case: जिस पर आरोप वह उस दिन कार में था ही नहीं
कंझावला केस में एक के बाद एक नए खुलासा हो रहा है। पुलिस ने जांच में पता लगया कि जिस कार चालक पर अंजलि को घसीटने का आरोप है वह दुर्घटना के समय कार में मौजूद ही नहीं था। पुलिस ने बताया कि दीपक खन्ना को उसके चचेरे भाई और दोस्तों ने पुलिस को यह बताने के लिए कहा कि उस समय कार में वह था क्योंकि सिर्फ उसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस था।
आरोपियों के बयान के आधार पर जांच करने पर पुलिस ने पाया कि दीपक के फोन की लोकेशन उस समय अन्य चार आरोपियों से मेल नहीं खाती थी। जब पुलिस ने फोन की लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड का पता लगाया तो वह पूरे दिन घर पर था। बता दें कि 26 वर्षीय दीपक ग्रामीण सेवा चालक है जिसे पुसिल ने कंझावला केस में गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें:
- Kanjhawala Case में दो नए आरोपियों का नाम आया सामने, 18 टीमें कड़ियां जोड़ने में जुटीं
- Kanjhawala Case: सहेली निधि ने सुलझाई पहेली! जानें उस रात का राज