न्यू ईयर की रात… कार में पार्टी-शराब और 12 KM तक सड़क पर घिसटता शरीर, जानें कंझावला केस में अब तक की 10 बड़ी अपडेट

0
199
Kanjhawala Accident Case: न्यू ईयर की रात... कार में पार्टी-शराब और 12 KM तक सड़क पर घिसटता शरीर, जानें कंझावला केस में अब तक की 10 बड़ी अपडेट
Kanjhawala Accident Case: न्यू ईयर की रात... कार में पार्टी-शराब और 12 KM तक सड़क पर घिसटता शरीर, जानें कंझावला केस में अब तक की 10 बड़ी अपडेट

Kanjhawala Accident Case: दिल्ली के कंझावला में सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में दिल्ली पुलिस तेजी से जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कई और युवकों को हिरासत में लिया है। इन लड़कों से पुलिस पूछताछ के जरिए कई अन्य जानकारियां जुटाने में जुटी हुई है। वहीं, मृतका लड़की को 13 किलोमीटर तक घसीटने वाले कार सवार आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। जहां आरोपियों ने कई राज उगले हैं। आरोपियों और अन्य गिरफ्तार हुए लोगों को से पूछताछ में कई बड़ी बाते सामने आई है।

Kanjhawala Accident Case: यहां पढ़ें केस से जुड़े 10 बड़े अपडेट

1- होटल मैनेजर ने खोले कई राज

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात अंजलि और उसकी सहेली पार्टी करने के लिए होटल गई हुई थी। उनके साथ कई अन्य लड़के भी मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में होटल के मैनेजर से पूछताछ कि तो जांच में सामने आया कि 31 दिसंबर की रात लड़की और उसकी सहेली ने होटल में कमरा बुक किया था। साथ ही अन्य लड़कों का भी कमरा बुक किया गया था। हालांकि, लड़कों का कमरा अलग बुक था लेकिन होटल के स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते हुए देखा था।

Kanjhawala Accident Case: न्यू ईयर की रात... कार में पार्टी-शराब और 12 KM तक सड़क पर घिसटता शरीर, जानें कंझावला केस में अब तक की 10 बड़ी अपडेट

होटल के मैनेजर ने बताया कि अंजलि और उसकी दोस्त के बीच होटल में बहस हो गई। बहस बढ़ते देख नाइट शिफ्ट मैनेजर ने उनको ऐसा करने से मना किया जिसके बाद वह नीचे आकर लड़ने लगी। नीचे जब वह लड़ रही थी तो आस-पास के लोगों ने उन्हें रोका जिसके बाद वह वहां से स्कूटी पर बैठकर चली गई।

2- कार के नीचे कुछ फंसा हुआ है- आरोपी चालक

कार चला रहे आरोपी लड़कों ने जांच में बताया कि उन्होंने रविवार तड़के अंजलि सिंह की स्कूटी को टक्कर मारी। जिसके बाद वह आगे बढ़ गए लेकिन टक्कर के बाद अंजलि का पैर कार में फंस गया और वह कार के साथ कई किलोमीटर तक घसीटती रही। इसी दौरान कार चालक को कार की नीचे कुछ फंसे होने की आंशका हुई लेकिन अन्य साथियों ने उसे कहा कि कुछ नहीं है गाड़ी चलाओ। पांचों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने कार रोकी और अंजलि के शव को कार के नीचे देखा तो वह घबरा गए और वह शव को छोड़कर वहां से भाग गए।

3- मृतका का होगा आज अंतिम संस्कार

20 वर्षीय अंजलि सिंह की दर्दनाक मौत के बाद आज मृतका का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा। पीड़िता के मामा का कहना है कि शव को मंगोलपुरी स्थित करण विहार लाया जाएगा। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीड़िता के परिवार वाले लगातार पुलिस जांच और उनकी दलीलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ दरिंदगी हुई है।

Kanjhawala Accident Case: न्यू ईयर की रात... कार में पार्टी-शराब और 12 KM तक सड़क पर घिसटता शरीर, जानें कंझावला केस में अब तक की 10 बड़ी अपडेट
Kanjhawala Death Case:

4- फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस इस मामले में फॉरेंसिक और लीगल टीम की मदद ले रही है। जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम को कार के नीचे से ब्लड सैंपल मिले हैं।

5- स्कूटी पर अकेले नहीं थी अंजलि

कंझावला इलाके में हादसे की पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। इस फुटेज में अंजलि के साथ एक और लड़की स्कूटी पर बैठी है। लड़की अंजलि के साथ ही होटल से रात को 1 बजकर 45 मिनट पर निकलती है। इसके बाद ही आगे जाकर आरोपियों से अंजलि की स्कूटी टकरा जाती है। इसमें पीछे बैठी लड़की को मामूली चोटे आई और वो वहां से अपने घर चली जाती है। मगर अंजली का पैर गाड़ी के एक्सेल में फंस जाता है जिसके बाद वह 12 किलोमीटर तक घसीटते रहती है।

6- 4 नहीं 12 KM तक आरोपियों ने घसीटा

इस मामले में पुलिस ने पहले कहा था कि शव को 4 किलोमीटर तक घसीटा गया है। जबकि अब जांच में नाय खुलासा किया गया है। जिसके मुताबिक, सुल्तानपुरी में दुर्घटना के बाद अंजलि के शव को कंझावला तक 12 किलोमीटर तक घसीटा था। जबकि, पहले पुलिस ने दावा किया था कि आरोपियों ने अंजलि को 4 किलोमीटर तक घसीटा था।

7- पार्टी करने के लिए दोस्त से मांगी थी कार

बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने अपने दोस्त आशुतोष से कार ली थी। इस कार में सवार होकर सभी 5 आरोपी मुरथल पार्टी करने के लिए गए थे लेकिन काफी भीड़ होने के कारण वह वहां से लौट रहे थे। मुरथल से लौटते वक्त ही उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद आरोपी दोस्त के घर पहुंचे और उसे कार देकर बताया कि कार की टक्कर स्कूटी से हो गई थी।

8- रेप की पुष्टि नहीं

पीड़िता के परिवारवाले लगातार आरोप लगा रहे कि उनकी बेटी के साथ निर्भया जैसा केस हुआ है। हालांकि, पुलिस अभी तक किसी भी तरह के दुष्कर्म से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम किया गया है और जांच की जा रही है जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि पीड़िता की मौत कैसे हुए है।

9- गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

कार के द्वारा स्कूटी की टक्कर के बाद 20 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने कार में सवार 5 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने अभी कई और धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं।

10- गृह मंत्रालय से शालिनी सिंह को सौंपा केस

मामले का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने इस केस को स्पेशल कमिश्नर शालिनी सिंह को सौंप दिया गया है। वह ही इसकी पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को देंगी। इस संबंध में शालिनी सिंह देर रात घटना स्थल पर भी पहुंची थी और घटनास्थल का दौरा किया। शालिनी सिंह यह जांच करेंगी कि घटना वाली रात को कितनी PCR कॉल हुई, PCR कॉल और उसमें मौजूद पुलिसकर्मियों का रिस्पॉन्स टाइम कितना था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here