Jharkhand Weather News: झारखंड की राजधानी रांची में आज शनिवार को मेघ गर्जन के साथ रिमझिम बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के साथ- साथ तेज हवा और गर्जन भी हो रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। रांची मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट जारी कर मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है। वहीं रांची मौसम केंद्र ने बताया कि इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा।

Jharkhand Weather News: 22 मई से पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ज्यादा दिखेगा। 22 और 23 मई को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। 24 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
झारखंड में कई स्थानों पर हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना
22 से 24 मई तक झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
संबंधित खबरें:
- Weather Update: Delhi-NCR में गर्मी से बड़ी राहत, बारिश से मौसम…
- Weather Update: दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, हल्की बारिश के…